फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   indigo flight landed in Lucknow instead of Bareilly due to dense fog

कोहरे ने घटाई दृश्यता: एक घंटा हवा में मंडराती रही बरेली की फ्लाइट, लखनऊ में करानी पड़ी लैंडिंग

Thu, 14 Nov 2024 08:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 08:50 AM IST
सार

UP Weather News: बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र को कोहरे ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। दृश्यता कम होने से सड़क से लेकर हवाई यातायात पर भी असर देखा जा रहा है। बुधवार को मुंबई से आने वाली फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी।

विज्ञापन
indigo flight landed in Lucknow instead of Bareilly due to dense fog
बरेली में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सुबह-शाम कोहरे का असर अब तेज होने लगा है। बुधवार को मुंबई से करीब एक घंटे की देरी से बरेली के लिए उड़ी फ्लाइट यहां करीब तीन बजे पहुंची तो दृश्यता कम होने की वजह से उतारने की अनुमति नहीं दी गई। इस समय दृश्यता 100 से 150 मीटर के करीब रही। 

विज्ञापन


करीब एक घंटे बरेली एयरपोर्ट के ऊपर मंडराने के बाद फ्लाइट को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट भेज दिया गया। वहां से यात्री देर रात निजी वाहनों से बरेली लौटे। वहीं, इसी फ्लाइट से मुंबई जाने वाले यात्रियों को टिकट निरस्त कराने पड़े। कुछ ने दिल्ली जाकर फ्लाइट पकड़ी। 
विज्ञापन


फ्लाइट निरस्त होने की रही चर्चा 
देश के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा रहा। इस वजह से फ्लाइट मुंबई से ही देरी से उड़ी। पहले तो चर्चा रही कि इसे निरस्त कर दिया गया है। मौसम में सुधार होने पर उड़ान की अनुमति दी गई। दोपहर दो बजे बरेली आने वाली फ्लाइट करीब एक घंटे देरी से यहां पहुंची। हालांकि पर्याप्त दृश्यता न मिलने पर फ्लाइट की लखनऊ में लैंडिंग कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक फ्लाइट में 165 यात्री सवार थे। कोहरे की वजह से मुंबई से फ्लाइट निर्धारित समय से घंटे भर की देरी से उड़ान भर सकी। इस बीच बरेली में मौसम बदल गया और कोहरे की वजह से यहां लैंडिंग नहीं हो सकी। 

बरेली एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार सुबह घना कोहरा होने से दृश्यता कम रही। इस वजह से मुंबई की फ्लाइट को बरेली के बजाय लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। अब ठंड बढ़ रही है। आगे भी फ्लाइट की आवाजाही मौसम पर निर्भर होगी। 

कुछ ने मुंबई के लिए दिल्ली से भरी उड़ान
एयरलाइंस के प्रतिनिधि के मुताबिक फ्लाइट के बरेली एयरपोर्ट पर न उतर पाने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को एयलाइंस ने किराया वापस करने के साथ ही दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट का विकल्प दिया। करीब दर्जन भर यात्रियों ने दिल्ली से उड़ान पकड़ने का विकल्प चुना। बता दें, फ्लाइट की लैंडिंग एयरफोर्स स्टेशन के रनवे पर होती है। लैंडिंग और टेकऑफ के लिए सिग्नल एयरफोर्स से मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed