फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IndiGo flight from Bengaluru to Bareilly was diverted to Delhi due to fog

Indigo Flight: बंगलूरू से बरेली आ रही इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली हुई डायवर्ट, लैंडिंग में कोहरा बना बाधा

Tue, 16 Dec 2025 08:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Dec 2025 08:02 PM IST
सार

बरेली में मंगलवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। इसका असर हवाई सेवा पर भी दिखा। बंगलूरू से आ रही फ्लाइट बरेली में लैंड नहीं हो सकी। उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया। वहीं  बरेली से बंगलूरू की उड़ान निरस्त रही। 

विज्ञापन
IndiGo flight from Bengaluru to Bareilly was diverted to Delhi due to fog
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कोहरे के कारण मंगलवार को बंगलूरू से बरेली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। यह उड़ान दोपहर 2:20 बजे बरेली एयरपोर्ट पर लैंड होनी थी। यही विमान वापसी में बरेली से बंगलूरू के लिए उड़ान भरता है। लिहाजा, बरेली-बंगलूरू उड़ान को निरस्त कर दिया गया। बुधवार की उड़ान को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है।

विज्ञापन


सिविल एन्क्लेव बरेली के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बंगलूरू से बरेली के लिए निर्धारित समय पर विमान ने उड़ान भरी थी। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण सुरक्षा कारणों से बंगलूरू से बरेली आ रही उड़ान को दोपहर 2:40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। बरेली से बंगलूरू की उड़ान को भी निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रियों को किराये का रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरेली के स्थान पर जिस फ्लाइट को दिल्ली में उतारा गया, उसके यात्रियों को सुविधाजनक तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है। सिर्फ कोहरे के कारण समस्या हुई है। इंडिगो की उड़ानें अब नियमित और निर्धारित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed