बरेली जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी, स्टेशन अधीक्षक के पास आया आईएम का पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन में कांवड़ जत्थों के सकुशल आवागमन की तैयारियों में जुटे प्रशासन और पुलिस अफसरों की नींद आतंकी संगठन आईएम यानी इंडियन मुजाहिद्दीन के लेटर बम ने उड़ा दी है।
मंगलवार को रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक के पास साधारण डाक से आई चिट्ठी ने सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभाग को चौकन्ना कर दिया है। इसमें धमकी दी गई है कि कांवड़ियों का काफिला अगर मुस्लिम आबादी के बीच से होकर गुजरा तो रेलवे जंक्शन को बम लगाकर उड़ा दिया जाएगा।
जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक के पास मंगलवार दोपहर एक पत्र पहुंचा जिसमें आईएम के एरिया कमांडर मुन्ने खां उर्फ मुल्ला ने यह धमकी दी है कि कांवड़ यात्रा किसी भी दशा में मुस्लिम बहुल बस्ती से नहीं गुजरनी चाहिए नहीं तो वह जंक्शन को बम लगाकर उड़ा देंगे। आईएम के लेटर बम से रेलवे स्टेशन पर खलबली मची रही।
इससे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। आतंकी संगठन की धमकी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने एसपी सिटी अभिनंदन सिंह को पत्र भेजते हुए खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया। रेलवे स्टेशन और उसके इर्द-गिर्द इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी शुरू कर दी गई है।
पहले सिमी और अब आईएम
सिमी यानी स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया भारत में प्रतिबंधित है। 25 अप्रैल 1977 को यूपी के अलीगढ़ में इस संगठन का गठन किया गया था। इस संगठन की कई आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई थी। हालांकि प्रतिबंध के बाद सिमी अब इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम से सक्रिय है। जिस पर खुफिया एजेंसियों की लगातार निगाह है।
यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में हैं। मैंने भी पुलिस अधिकारियों को चिट्ठी भेजकर सतर्कता रखने के आदेश दे दिए हैं। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी।
-मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट