{"_id":"655fb60c3c59468d080f94e6","slug":"increasing-chill-at-night-instructions-for-operation-of-night-shelters-bareilly-news-c-4-bly1005-292279-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रात में बढ़ रही ठिठुरन, रैन बसेरों के संचालन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रात में बढ़ रही ठिठुरन, रैन बसेरों के संचालन के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रात का पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के नीचे जा पहुंचा है। लिहाजा, रात में असहाय, कमजोर व वृद्ध राहगीरों के ठहरने के लिए डीएम रविंद्र कुमार ने सभी रैन बसेरों को संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
बीते दिनों डीएम ने सभी तहसीलों में स्थायी, अस्थायी रैन बसेरे स्थापित करने के निर्देश दिए थे। जिले के सभी तहसील प्रभारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट में व्यवस्थाएं मुक्कमल होने की सूचना दी गई। अब डीएम ने सभी रैन बसेरों काे सक्रिय करने के लिए कहा है। उन्होंने जरूरत के मुताबिक सार्वजनिक स्थलों पर भी अस्थायी बसेरे बनाने के लिए कहा है। क्षेत्र का भ्रमण कर जो भी सड़क पर सोता मिले, उसे रैन बसेरे में पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहां मच्छर से बचाव के पर्याप्त इंतजाम, रजाई-गद्दे साफ-सुथरे रखने, सैनिटाइजेशन, अलाव आदि की व्यवस्था करने को कहा है।
बाकरगंज प्राथमिक विद्यालय के पास, सैदपुर हॉकिन्स के रामलीला गौटिया में प्राथमिक विद्यालय के पास, प्रेमनगर में नगर निगम के जोन कार्यालय के पास, पटेल चौक पर स्वामी विवेकानंद पार्क के पास, बदायूं रोड पर बिजली उपकेंद्र के सामने, छोटी बिहार में पीलीभीत रोड हरुनगला में व बीसलपुर रोड पर रैन बसेरे तैयार किए गए हैं। पीपलसाना चौधरी के पंचायत भवन में रैन बसेरा बनाया गया है।
विज्ञापन
आंवला में तहसील मुख्यालय, मोहल्ला लाइगंज, आलमपुर जाफराबाद, रामनगर रेलवे स्टेशन, नगर पालिका परिषद बहेड़ी के अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन आश्रय गृह लाइन पार मुड़िया रोड, नगर पंचायत रिछा, नगर पंचायत फरीदपुर, नगर पंचायत देवरनिया, नगर पंचायत शेरगढ़, नवाबगंज तहसील परिसर, नगर पंचायत कार्यालय शीशगढ़, नगर पंचायत शाही, कान्हा गोशाला परिसर मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी के मढ़ी सामुदायिक केंद्र मोहल्ला लोधीनगर में रैन बसेरे बनाए गए हैं।