{"_id":"584b05cc4f1c1be15944b404","slug":"increase-the-value-of-team-spirit-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम भावना से बढ़ाएं संस्थान का मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम भावना से बढ़ाएं संस्थान का मान
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Increase the value of team spirit Institute
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु विज्ञान के क्षेत्र में 127 वर्ष के गौरवशाली इतिहास के मूल में टीम भावना रही है, इस गुण को बनाए रखते हुए हम भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान को सफलता के नए कीर्तिमान तक पहुंचा सकते हैं। यह विचार संस्थान के निदेशक राजकुमार सिंह ने आईवीआरआई परिवार के सामने रखे। मौका था तीन दिन मनाए गए संस्थान के 127वें स्थापना दिवस उत्सव के समापन कार्यक्रम का। इस दौरान एंन्युअल एथलेटिक्स मीट के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
निदेशक ने कहा संस्थान के संयुक्त निदेशक और विभाग अध्यक्ष टीम भावना को और विकसित करें ताकि एल्युमनी और वैज्ञानिकों के अनुसंधान में गुणवत्ता बढ़े। उन्होंने सभी से अपने अंदर लीडरशिप की भावना पैदा करने को प्रेरित किया। खेल प्रतियोगिता के आयोजन में खेलकूद प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह, सचिव खेलकूद डॉ. एकेएस तोमर, संस्थान के संयुक्त निदेशक शोध डॉ. बीपी मिश्रा, संयुक्त निदेशक प्रशासकन राकेश कुमार का सहयोग रहा।
प्रतियोगिताओं में दिखी शिक्षक-छात्र के प्रगाण रिश्तों की झलक
एथलेटिक्स मीट के तीसरे और अंतिम दिन हुई प्रतियोगिताओं में शिक्षक और विद्यार्थियों की टीम ने खूब जोर दिखाया। कबड्डी के रोमांचक मैच का आनंद लेने स्टेडियम में भीड़ जुटी। छात्रों की टीम ने स्टाफ को चित कर दिया। संस्थान ने तीन पूर्व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया, जिसमें राम मिलन यादव, एमएस नेगी और स्व. जितेंद्र सिंह रहे। स्व. जितेंद्र की ओर से पत्नी लक्ष्मी ने पुरस्कार लिया। एथलेटिक्स मीट के समापन पर रेफरी का आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन
ये बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
छात्रा वर्ग में डॉ. नेहा ठाकुर, छात्र वर्ग डॉ. एसए अलमास, स्टाफ (महिला) में डॉ. अलका तोमर, स्टाफ (पुरुष) में पीएस बोरा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला।
इंडोर गेम्स बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) एकल में डॉ. निखिल विजेता, डॉ. पलनीवेलु एम उपविजेता, बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) युगल में डॉ. अभिषेक और डॉ. सरवनन विजेता व डॉ. पलनीवेलु एम और डॉ. करीकरन उपविजेता, बैडमिंटन (महिला वर्ग) एकल में डॉ. अलका तोमर विजेता, बैडमिंटन (महिला वर्ग) युगल में डॉ. रेखा पाठक व दलजीत विजेता, बैडमिंटन मिश्रित में डॉ. रेखा पाठक, और डॉ. अभिषेक विजेता, व डॉ. अलका तोमर और डॉ. सरवनन उपविजेता, बैडमिंटन (छात्र वर्ग) एकल में डॉ. निखिल विजेता और डॉ. देवेश ठाकुर उपविजेता, बैडमिंटन (छात्र वर्ग) युगल में डॉ. निखिल और डॉ. जोबीन विजेता व डॉ. अंशुक और डॉ. अलमास उपविजेता, बैडमिंटन (छात्रा वर्ग) एकल डॉ. प्रसन्ना वर्धना विजेता और डॉ. रजनी उपविजेता, बैडमिंटन (छात्रा वर्ग) युगल में डॉ. प्रसन्ना और डॉ. रजनी विजेता व डॉ. प्रिया और डॉ. स्मृति उपविजेता रहीं।
इसके अलावा आउट डोर सौ मी. दौड़ (महिला क्लब) में सरिता, श्वेता, अर्चना क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान, लेमन स्पून दौड़ (महिला क्लब) में रश्मि, मालिनी, सम्पा सरकार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान, फैंसी ड्रेस (बच्चे) में अंजुषी, अन्वेषा, मान्या क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान, 50 मी. दौड़ (बच्चे) में गरिमा, चुलबुल, श्रेयासी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान, सौ. मी. दौड़ (बच्चे) में तारिक, जितेश, नमन क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान, पांच हजार मी. दौड़ (पुरुष) में जयपाल कश्यप, एमसी पाठक, मो. वसीम क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान और पांच हजार मी. दौड़ (महिला) में डॉ. नेहा ठाकुर और साक्षी क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहीं।