फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Income Tax investigation continues for the fourth day at Superior Industries in Bareilly

Bareilly: सुपीरियर इंडस्ट्रीज में चौथे दिन भी जारी रही आयकर की जांच, फैक्टरी के एचआर मैनेजर से पूछताछ

Sat, 21 Feb 2026 10:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Feb 2026 10:50 AM IST
सार

बरेली के सीबीगंज में सुपीरियर इंडस्ट्रीज में आयकर की जांच चौथे दिन भी जारी रही। सख्ती के बाद शुक्रवार को फैक्टरी के एचआर मैनेजर हाजिर। उनसे टीम ने पूछताछ शुरू की। 

विज्ञापन
Income Tax investigation continues for the fourth day at Superior Industries in Bareilly
सुपीरियर फैक्टरी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में सुपीरियर इंडस्ट्रीज (शराब फैक्टरी) पर आयकर टीम की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। टीम ने एचआर मैनेजर को तलाशने की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी तो वह हाजिर हो गए। उनसे पूछताछ शुरू हुई। दूसरी ओर, सुरक्षा के लिहाज से एक गाड़ी और पीएसी बुलाई गई।

विज्ञापन


आयकर टीम ने बृहस्पतिवार को फैक्टरी प्रबंधन से वर्ष 2003 तक के दस्तावेज मांगे थे। इसे पेश नहीं करने पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। दो दिनों तक फैक्टरी के एचआर मैनेजर दिनेश मिश्रा के हाजिर नहीं होने से भी आशंकाओं को बल मिल रहा है। बताया जाता है कि अब तक की जांच में मिली गड़बड़ियों के संबंध में सवाल पूछे जा रहे हैं और रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। टीम ने दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप समेत अधिकारियों के फोन पहले ही जब्त कर लिए हैं। फिलहाल टीम अब भी फैक्टरी में मौजूद है।
विज्ञापन


सीमित संख्या में कर्मचारियों का हो रहा प्रवेश
छानबीन के दौरान कोई अड़चन न रहे, इसके लिए शुक्रवार को कर्मचारियों की संख्या भी कम कर दी गई। इसलिए देसी शराब की सभी नौ लाइनों का संचालन नहीं हो सका। वहीं, अंग्रेजी शराब की भी दो में से महज एक ही लाइन का संचालन हो सका। आयकर टीम ने मंगलवार देर शाम कार्रवाई शुरू की थी। आगे कब तक टीम मौजूद रहेगी, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर टीम ने मंगलवार शाम को मारा था छापा 
सुपीरियर इंडस्ट्रीज में कई ब्रांड की देसी और अंग्रेजी शराब बनाई जाती है। आयकर की टीम ने मंगलवार शाम को फैक्टरी में छापा मारा था। पांच गाड़ियों से आयकर टीम और एक गाड़ी में पीएसी के जवान फैक्टरी पहुंचे। प्रवेश करते ही टीम ने पूरे परिसर को कब्जे में ले लिया। शुरुआत गेट में अंदर से ताला लगाने और मोबाइल फोन जब्त करने से हुई। फिर कार्यालय के लैपटॉप, कंप्यूटर, रजिस्टर, बिल वॉउचर आदि दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed