फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the police station, the BJP and Hindu Youth Vahin leaders

थाने में भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी नेताओं में हाथापाई

Tue, 27 Jun 2017 06:34 PM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 27 Jun 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
In the police station, the BJP and Hindu Youth Vahin leaders
In the police station, the BJP and Hindu Youth Vahin leaders - फोटो : बरेली, अमर उजाला
गणेशनगर की गली नंबर तीन में बूफर बजाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में सोमवार रात सुभाषनगर थाने में एसपी सिटी के सामने ही खासा बवाल हो गया। हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े पंकज पाठक ने भाजपा नेता उमेश कठेरिया और यतिन भाटिया को दलाल कहा तो दोनों पक्ष आपस में टकरा गए। थाने में हाथापाई होने लगी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो एक दरोगा का बिल्ला नोच लिया। पुलिस वालों ने हंगामा कर रहे पंकज पक्ष के लोगों की पिटाई कर थाने से खदेड़ दिया और पंकज व उसके एक साथी को पकड़कर हवालात में डाल दिया। उनके खिलाफ एक मुकदमा दरोगा, दूसरा गणेश नगर की महिला ओर से दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र के गली नंबर तीन निवासी घनश्याम शर्मा आईजी आफिस से रिटायर्ड इलेक्ट्रीशियन हैं। उनके घर के पास ही मंदिर है। घनश्याम का पुत्र विनोद आदि घरवाले अपने घर के सामने बूफर बजाकर मंदिर पर आरती आदि करते हैं। सोमवार सुबह भी बूफर बजाए जा रहे थे। इस पर पंकज पाठक ने अपनी मां के बीमार होने की बात कहकर इसका विरोध किया। सोमवार शाम को यह मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब शाम को इसको लेकर एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। घनश्याम पक्ष की महिला ने 100 डायल पर सूचना दी तो पुलिस पंकज पक्ष के एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई। इस पर दोनों पक्ष काफी भीड़ के साथ थाने पहुंच गए। इसे देखते हुए एसपी सिटी रोहित सिंह सचवाण ने तीन थानों की पुलिस बुला ली। घनश्याम पक्ष से भाजपा नेता उमेश कठेरिया, यतिन भाटिया भी थाने पहुंच गए। थानाध्यक्ष कक्ष में एसपी सिटी के समक्ष दोनों पक्षों में बातचीत हो रही थी। तभी दूसरे पक्ष की तरफदारी करने आए भाजपा नेता उमेश कठेरिया पर पंकज पाठक भड़क उठे और उन्हें दलाल कहते हुए पुलिस वालों को गालियां देनी शुरू कर दीं। इस पर मामला तूल पकड़ गया और हाथापाई होने लगी। दरोगा मयंक अरोरा ने बचाव की कोशिश की तो पंकज पक्ष ने उनका बिल्ला नोच लिया और बदतमीजी की। यह देख पुलिस वालों ने पंकज पक्ष को थाने से खदेड़ दिया। लाठी फटकारने पर थाने में भगदड़ मच गई। थाने से भाग रहे पंकज और उसके साथी जितेंद्र को पकड़कर हवालात में डालकर जमकर पिटाई की गई।  
विज्ञापन


फिर लिखवाया गैंगरेप का मुकदमा
 पंकज पाठक पर दूसरे पक्ष ने पहले घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इसके बाद जब बवाल बढ़ गया तो दूसरी तहरीर लिखकर दी, जिसमें पंकज आदि चार लोगों पर एक महिला के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। दूसरी रिपोर्ट दरोगा मयंक अरोड़ा की तरफ से सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए वर्दी फाड़ने, बदसलूकी करने के आरोप के तहत की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा ने कहा, नाबालिग के बयान कराने पर खुन्नस रखता था पंकज
मढ़ीनाथ चौकी इंचार्ज मयंक अरोड़ा ने बताया कि पंकज पाठक पर नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसकी विवेचना वह कर रहे हैं। लड़की के अदालत में कलमबंद बयान होने हैं। बयान न कराने पर पंकज लड़की और उन पर लगातार दबाव बना रहा है, लेकिन वह नहीं मान रहे। इसी वजह से पंकज उनसे खुन्नस रखता था।


गणेश नगर में दो पक्षों में बूफर बजाने को लेकर झगड़ा हो गया था। थाने में वार्ता के दौरान पंकज पाठक ने भाजपा नेताओं से बदतमीजी की और पुलिस वालों को भी गालियां दीं। पंकज और उसके साथी को पकड़ लिया गया। उसके अन्य साथियों को भी तलाशा जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। 
रोहित सिंह, सचवाण, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed