फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In Bhojipura, the Spaniards took out a farmer journey with a tractor

भोजीपुरा में सपाइयों ने ट्रैक्टर से निकाली किसान यात्रा

Tue, 15 Dec 2020 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
In Bhojipura, the Spaniards took out a farmer journey with a tractor
प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पूर्व मंत्री के घर के बाहर की गई बैरिकेडिंग पुलिस ने सपाइयों की नारेबाजी के बाद हटाई

विज्ञापन
बरेली। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को भोजीपुरा विधानसभा में किसान यात्रा निकाली। हालांकि, पुलिस ने सुबह ही पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी थी मगर शहर से पहुंचे सपाइयों की नारेबाजी के बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग हटा दी। इसके बदा सपाइयों ने ट्रैैक्टर से क्षेत्र में किसान यात्रा निकालकर एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
सीबीगंज पहुंचे जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। कृषि प्रधान देश में अन्नदाता धरने पर हैं मगर सरकार उनकी बात तक सुनने को तैयार नहीं है। पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम ने कहा कि जब तक कृषि विधेयक रद्द नहीं होगा, सपा किसानों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सतेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, शुभलेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, गौरव सक्सेना, पार्षद शमीम अहमद, संजीव यादव व हेमंत राणा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

धंतिया में अल्पसंख्यक सभा ने दिया धरना
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने मंगलवार को किसानों के समर्थन में धंतिया में धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष असलम खान के निवास धंतिया में धरना प्रदर्शन शुरू हुआ तो पुलिस ने सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। शाम करीब पांच बजे सभी को छोड़ दिया गया। इस मौके पर मोहम्मद फैजा़न रजा़, मुशाहिद खान, लखपत खान, नाजिम कुरैशी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed