फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Improvement works will be carried out by categorizing accident sites.

Bareilly News: दुर्घटना स्थलों को श्रेणियों में विभाजित कर कराए जाएंगे सुधार के काम

Wed, 07 Oct 2026 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Improvement works will be carried out by categorizing accident sites.
बरेली। मंडल में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ कम करने के लिए दुर्घटना स्थलों को ए, बी, सी श्रेणियों में विभाजित कर सुरक्षा और सुधार के उपाय किए जाएंगे। मंगलवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में हादसों और मृतकों की बढ़ती संख्या पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त ने एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज, पशुपालन और गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाएं कम से कम हों इसके लिए संयुक्त कार्ययोजना बनाकर काम करें। समीक्षा में सामने आया कि बरेली में राष्ट्रीय राजमार्गों के मुकाबले जनपदीय और ग्रामीण मार्गों पर ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सभी दुर्घटना स्थलों को श्रेणियों में बांटकर ज्यामितीय सुधार, दृश्यता बढ़ाने, संकेतक बोर्ड, रंबल स्ट्रिप समेत सुरक्षा उपाय कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने चेताया कि स्कूली वाहन मानक पूरे करें इसको लिए नियमित अभियान जारी रहना चाहिए। गन्ना पेराई सत्र को देखते हुए गन्ना परिवहन में लगे वाहनों के पीछे की पूरी चौड़ाई को ढकते हुए लाल परावर्तक (रिफ्लेक्टिव) लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह, आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा, एसपी ट्रैफिक अकमल खान समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

-------------

ग्राम पंचायत सचिव होंगे सड़क सुरक्षा समिति के सह-सचिव

मंडलायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए ग्राम सड़क सुरक्षा समिति में पंचायत सचिव को सह-सचिव नामित करने के निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित कर ग्राम स्तर पर सड़क सुरक्षा और जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed