फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Impact of pesticides... 32 species of ladybird beetle at risk

Bareilly News: कीटनाशकों का असर...खतरे में लेडीबर्ड बीटल की 32 प्रजातियां

Tue, 27 Oct 2026 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Impact of pesticides... 32 species of ladybird beetle at risk
बरेली। नेपाल के कृषि पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण लेडीबर्ड बीटल की 35 प्रजातियां खतरे में हैं। बरेली कॉलेज के जीव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह व शोधार्थी शांति धामी के अध्ययन में पता चला है कि कीटनाशकों के बढ़ते इस्तेमाल से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र ने बताया कि लेडीबर्ड बीटल खेती के लिए बेहद जरूरी मित्र कीट माने जाते हैं, पर कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग और प्राकृतिक आवासों के विनाश से इनका अस्तित्व खतरे में है। अध्ययन में 1,842 लेडीबर्ड कीटों का सर्वेक्षण किया। पता चला कि इस समुदाय में कीट भक्षी प्रजातियों की तादाद 84.5 फीसदी हैं। ये फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक कीटों माहू आदि का शिकार करती हैं।
विज्ञापन


अध्ययन के अनुसार, एकल फसलों वाले खेतों में इनकी तादाद सबसे कम पाई गई। वैज्ञानिक विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि पौधों की प्रजातियों की समृद्धि, फूलों की उपलब्धता और जटिल आवासों के साथ इन कीटों का गहरा संबंध है। एकल खेती के बढ़ावे से इनकी तादाद में कमी आई है। जलवायु परिवर्तन और शहरीकरण भी इन मित्र कीटों के लिए बड़े खतरे बन चुके हैं। शोधकर्ताओं ने रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता घटाने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed