फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMA Premier League will be organized in Bareilly in December

Bareilly News: क्रिकेट में दम दिखाएंगे शहर के डॉक्टर, दिसंबर में होगी प्रीमियर लीग

Sun, 10 Nov 2024 07:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Nov 2024 07:12 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में आईएमए की ओर से दिसंबर से प्रीमियर लीग का आयोजन होगा। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इस बार प्रीमियर लीग में 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी। 

विज्ञापन
IMA Premier League will be organized in Bareilly in December
आईएमए ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से 14 और 15 दिसंबर को आईएमए प्रीमियर लीग आयोजित होगी। दम दिखाने मैदान में उतरने वाली 20 टीमों में 20 फैमिली, चार महिला, दो बच्चे और दो उम्रदराज चिकित्सकों की टीम है। रविवार को खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

विज्ञापन


शनिवार को आईएमए भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह के मुताबिक आईएमएपीएल सीजन-6 के लिए नीलामी प्रक्रिया शाम चार बजे आईएमए भवन के सीएच-3 हॉल में होगी। ये आयोजन खेल के प्रति रोमांच और आपसी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए किया जाता है। साथ ही, शहरवासियों को आउटडोर खेलों से जोड़ने का संदेश देना है।
विज्ञापन


डे-नाइट मुकाबले भी होंगे 
उन्होंने कहा कि इस आयोजन के जरिए सभी चिकित्सक और उनके परिजन से मुलाकात का एक मौका मिलता है। बीते वर्ष के सापेक्ष इस बार कई नए सदस्यों ने भी खेल गतिविधि में प्रतिभाग के लिए आवेदन किया है। बताया कि डे-नाइट मुकाबला कमुआ स्थित एक निजी आयुर्वेदिक संस्थान परिसर में सुबह आठ से रात नौ बजे तक होगा। इस दौरान आईएमए सचिव डॉ. रतनपाल सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. शिवम कामथान, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. राजीव गोयल व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं टीमें
  • फैमिली टीम : एडवेंचर्स आद्या, साई सुखदा फैंटम्स, आयुष्मान लाइफ सेवर्स, मेडिसिटी स्ट्राइकर, बरेली एमआरआई टाइगर्स, केयर फोक्स, देव प्राइमस चैलेंजर्स, फोकस द ट्रेंडसेटर्स, द गोल्डन गंगाशील, बजरंगी भाई जान, ग्लोबल पिच स्मैशर्स, मैक्सलाइफ लायंस, चंद्रलोक चैलेंजर्स, नवोदय राइजर्स, न्यूरोकिड्स इनर्विसिबल्स, पुष्पांजलि पेसर्स, राजदीप वारियर्स, रोहिलखंड कैंसर किलर्स, एसआरएमएस किंग्स, वेदांत टाइटन्स।
  • वेटरेंस टीम : लिवर लीजेंड्स स्मैश द वायरस, टंडन लीजेंड्स।
  • फीमेल टीम : क्यूटिस क्लींस, सिटी जेम्स, प्रताप सुपर क्वींस, एपेक्स इंडियंस।
  • किड्स टीम : मेंदीरत्ता मेस्ट्रोस, अजय प्रतिमा लिटिल चैंप्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed