फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMA Elections: Dr. Pagrani as President, Dr. Hirani and RK Singh as Vice President

आईएमए चुनावः डॉ. पागरानी अध्यक्ष, डॉ. हिरानी और आरके सिंह उपाध्यक्ष बने

Mon, 20 Sep 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:39 AM IST
सार

मतगणना के बाद देर रात घोषित हुए चुनाव परिणाम, डॉ. सोमेश चुने गए जनसंपर्क अधिकारी
 

विज्ञापन
IMA Elections: Dr. Pagrani as President, Dr. Hirani and RK Singh as Vice President
2022-23 के लिए आईएमए की नई टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

2022-23 में कार्यभार संभालेगी डॉ. विनोद पागरानी की टीम
विज्ञापन

एक अक्तूबर से शुरू होगा डॉ. विमल भारद्वाज का कार्यकाल

बरेली। आईएमए की बरेली शाखा के 2022-23 के सत्र के अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी होंगे। रविवार को मतदान के बाद देर रात परिणाम की घोषणा की गई। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. मनोज हिरानी और डॉ. आरके सिंह चुने गए। जनसंपर्क अधिकारी पद पर डॉ. सोमेश मेहरोत्रा का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. आदित्य माहेश्वरी और सचिव पद के लिए डॉ. एमडी छाबड़िया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सत्र 2021-22 के लिए पिछले साल निर्वाचित डॉ. विमल भारद्वाज एक अक्तूबर को अध्यक्ष का पद संभालेंगे।
आईएमए के तीनों पदों के लिए सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक 618 मतदाता ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. विनोद पागरानी ने 370 वोट हासिल कर डॉ. राजेश अग्रवाल को 123 वोटों से हराया जिन्हें 247 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों में से डॉ. मनोज हिरानी को 391, डॉ. आरके सिंह को 370, डॉ. विपिन को 217 और डॉ. गायत्री को 142 वोट मिले। पीआरओ पद के दावेदार डॉ. सोमेश मेहरोत्रा को रिकॉर्ड 450 मत और डॉ. मोहम्मद तबरेज को 115 वोट मिले। सचिव पद पर डॉ. एमडी छाबड़िया और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. आदित्य माहेश्वरी निर्विरोध विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम की घोषणा के बधाई देने वालों का तांता

मतगणना शाम 5.30 बजे शुरू हुई और रात 9.30 बजे समाप्त हुई। आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल, सचिव डॉ. अतुल श्रीवास्तव, चुनाव कमेटी के चेयरमैन डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. अजय भारती, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. अनूप आर्या, डॉ. अनीता अजय, डॉ. मृदुला मौजूद रहीं। परिणाम की घोषणा के बाद विजेताओं को बधाई देने वालों का तांता लग गया। डॉ. रवीश ने बताया कि सेंट्रल कमेटी और स्टेट कमेटी के सभी पद निर्विरोध हुए। एग्जीक्युटिव कमेटी के लिए 49 दावेदार थे। मतदान के बाद पद के सापेक्ष 38 विजेता घोषित किए गए। इससे पहले दोपहर करीब दो बजे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके चौहान मतदान करने पहुंचे। सभी दावेदारों ने उनसे आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जीत सभी आईएमए मेंबर्स की जीत है जिनके स्नेह और सहयोग से यह मुमकिन हुआ है। उनकी जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराना, रामगंगा आवासीय योजना में संगठन को विस्तार देने के लिए नए भवन का निर्माण कराना, सरकारी कार्यालयों के बीच सामंजस्य बनाना प्राथमिकता रहेगी। आईएमए परिवार में समन्वय स्थापित रखना प्रमुख दायित्व है। - डॉ. विनोद पागरानी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष


एक मजबूत टीम के साथ काम करने का मौका मिला है। सभी टीम मेंबर्स के साथ मिलकर सामाजिक कार्य और मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना प्राथमिकता है। ब्लड बैंक के विकास के साथ आई बैंक स्थापित कराया जाएगा ताकि नेत्रहीन फिर दुनिया देख सकें। रक्त के अभाव में किसी की जान न जाए इसलिए रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। - डॉ. विमल भारद्वाज, अध्यक्ष


आईएम का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी मतदाताओं ने बढ़चढ़कर मत का प्रयोग किया। सभी विजेताओं को हमारी शुभकामनाएं है कि उनमें समन्वय बना रहे और वे मिलकर काम करें। - डॉ. रवीश अग्रवाल, चेयरमैन चुनाव कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed