फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMA election bugle sounded, voting will be held on September 10

Bareilly News: आईएमए चुनाव का बिगुल बजा, दस सितंबर को होगा मतदान

Sat, 05 Aug 2023 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
IMA election bugle sounded, voting will be held on September 10
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली शाखा का वार्षिक चुनाव का बिगुल बज गया है। शुक्रवार को आईएएम भवन में चुनाव कमेटी की बैठक हुई। इसमें वर्ष 2023-24 के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत नौ अलग-अलग पदों के लिए दस सितंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

चुनाव कमेटी के चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र सिंह के मुताबिक 20 से 27 अगस्त तक नामांकन होंगे। पांच सितंबर को नाम वापसी होगी। दस सितंबर को चुनाव होगा और इसी दिन मतदान के बाद मतगणना होगी। निर्वाचन में अध्यक्ष के एक, उपाध्यक्ष के दो, सचिव के एक, कोषाध्यक्ष के एक, हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी के एक, पीआरओ के एक, स्टेट काउंसिल के 18 और एग्जीक्यूटिव कमेटी के 41 पदों समेत द्विवार्षिक सेंट्रल काउंसिल के दस पदों के लिए मतदान होगा। बैठक में वरिष्ठजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंथन किया गया। कमेटी की बैठक में अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, कमेटी मेंबर डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed