फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal occupation of government land, accountant wrote report

Bareilly News: सरकारी जमीन पर अबैध कब्जा, लेखपाल ने लिखाई रिपोर्ट

Thu, 03 Oct 2024 07:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of government land, accountant wrote report
मीरगंज। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के गांव दियोरिया अब्दुल्ला गंज पर तैनात लेखपाल कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव के नत्थू लाल ने उपजिलाधिकारी मीरगंज को शिकायत की थी कि गांव की सरकारी जगह पर एक ग्रामीण ने अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायत पर वह जांच करने गांव पहुंचे और पैमाइश में गड़बड़ी मिली। उन्होंने बताया कि कब्जे वाली जमीन सरकारी अभिलेखों में खाद के गड्ढों के रूप में दर्ज है, जिस पर गांव के माखन लाल ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। उन्हें चार दिन का समय देकर कब्जा को खाली कराने की चेतावनी दी गई, लेकिन उक्त जगह अभी तक कब्जा मुक्त नहीं हो सका है। उन्होंने लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed