फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ignoring development work proved costly, chief engineer transferred to Ayodhya

Bareilly News: विकास कार्यों की अनदेखी पड़ी भारी, मुख्य अभियंता का अयोध्या तबादला

Mon, 01 Jul 2024 07:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 01 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Ignoring development work proved costly, chief engineer transferred to Ayodhya
प्रतीकात्मक
बरेली में शासन ने नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पुनीत कुमार ओझा का तबादला अयोध्या कर दिया है। उनकी जगह कानपुर के मनीष अवस्थी को जिम्मेदारी दी गई है। सहायक लेखाधिकारी हृदय प्रकाश नारायण को झांसी भेजा गया है। झांसी में तैनात सहायक लेखाधिकारी राज किशोर को बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मामले में नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता की कार्यशैली को लेकर शासन को पत्र लिखा था।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता पुनीत कुमार ओझा अपनी कार्यशैली को लेकर खासे चर्चित रहे। उन पर विकास कार्यों में लापरवाही के आरोप लगते रहे। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना के मामले में कई बार उनको नोटिस भी दिया था। मामले ने तूल पकड़ा तो दो जून को पुनीत कुमार ओझा सर्वाइकल अटैक की बात कहकर 10 दिनों की छुट्टी चले गए।
विज्ञापन


नोटिस मिलने के बाद भी वह काम पर नहीं लौटे। 15 दिन बाद आए तो शासन ने तबादला कर दिया। शासन की ओर से जारी तबादला आदेश में पुनीत कुमार ओझा को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के लिए कहा गया है। अब मनीष अवस्थी पर लंबित फाइलों व विकास कार्यों को पूरा कराने, ठेकेदारों का बकाया भुगतान करने आदि का दबाव रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी में भी डटे रहे अफसर
नगर आयुक्त के आदेश पर रविवार को अवकाश के बावजूद निर्माण, जलकल, टैक्स व स्वास्थ्य विभाग के अफसर अपने कार्यालयों में डटे रहे। वे लंबित काम-काज को निपटाते रहे। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स भी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने लंबित फाइलों को निपटाने के लिए कहा। इस दौरान निर्माण विभाग की सर्वाधिक फाइलें लंबित होने की चर्चा रही।

कर्मचारी आपस में चर्चा करते दिखे कि एक विभाग की वजह से सभी को अवकाश के दिन काम करना पड़ रहा है। बता दें कि निर्माण विभाग में वर्ष 2021 से फाइलें लंबित हैं। इसको लेकर एक्सईएन दिलीप कुमार शुक्ला को महापौर व नगर आयुक्त की ओर से फटकार भी पड़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed