{"_id":"693dcca822b80831d20140db","slug":"if-you-manage-to-avoid-the-kite-string-theres-still-danger-lurking-in-the-potholes-and-expansion-joint-cracks-on-the-road-bareilly-news-c-4-vns1074-785560-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मांझे से बचे तो सड़क के गड्ढे और एक्सपेंशन ज्वॉइंट की दरार से झांक रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मांझे से बचे तो सड़क के गड्ढे और एक्सपेंशन ज्वॉइंट की दरार से झांक रहा खतरा
विज्ञापन
बरेली। शहर की रफ्तार बढ़ाने वाले ओवरब्रिज और फ्लाईओवर मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रहे हैं। पुलों से गुजर रहे राहगीर मांझे से बच गए तो सड़कों के गहरे गड्ढे, एक्सपेंशन ज्वॉइंट की दरार से झांक रहे सरिया, टूटी रेलिंग से हादसे की आशंका रहती है। अक्सर लोग चोटिल भी हो रहे हैं। आए दिन इन पुलों से आलाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभागीय अफसर भी गुजरते हैं, पर इन्हें दुरुस्त करने की पहल किसी ने नहीं की है। शनिवार को अमर उजाला टीम की पड़ताल में चौपुला, हार्टमन फ्लाईओवर सहित रामगंगा पुल की हालत जर्जर मिली। किला, कुदेशिया, आदिनाथ, श्यामगंज, लाल फाटक, सेटेलाइट पुल पर छिटपुट खामियों के अलावा स्थिति संतोषजक रही।
एक्सपेंशन ज्वॉइंट की दरार दे रही झटके, सड़क भी जर्जर
चौपुला ओवरब्रिज बदायूं जाने का प्रमुख मार्ग है। इस पर वाहनों का लोड ज्यादा है। पुल पर लोगों के पैदल चलने के लिए बनाया गया फुटपाथ टूट गया है। कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे हादसों की आशंका रहती है। एक्सपेंशन ज्वॉइंट के गैप चार-पांच इंच तक बढ़ने से वाहनों को तेज झटका लग रहा है। अक्सर ऑटो, ई-रिक्शा पलटने से सवारियां चोटिल होती हैं।
ओवरब्रिज के बजाय पुलिया से गुजर रहे मरीज
बदायूं की तरफ से आने वाले मरीजों व गर्भवती महिलाओं को चौपुला पुल से गुजरते समय होने वाली परेशानी को सिर्फ महसूस किया जा सकता है। हड्डी के मरीज तो इस पुल से गुजरने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाते हैं। पुल पर एक के बाद एक इस कदर झटके लगते हैं कि वाहन लहरा उठते हैं। हड्डी के मरीज यहां के बजाय सुभाषनगर पुलिया से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन
हार्टमन पुल से व्यू कटर गायब, बाहर झांक रहा सरिया
हार्टमैन पुल की सड़क जर्जर हो चुकी है। कई जगह गड्ढे हो गए हैं। एक्सपेंशन ज्वॉइंट से सरिया कील की तरह बाहर निकला हुआ है। इससे अक्सर लोग घायल भी होते हैं। एक्सपेंशन ज्वॉइंट की पत्ती टूट गई है। वाहन उससे टकराकर खराब हो रहे हैं। पुल पर लगे व्यू कटर भी गायब हो चुके हैं। मांझे रोकने के लिए लगाए गए पिलर टेढ़े हो गए हैं। उन पर लगे तार भी हवा में झूल रहे हैं।
रामगंगा पुल की रेलिंग टूटी, नुकीली सरिया व गड्ढे बने पहचान
रामगंगा नदी पर बना पुल भी अपनी उम्र पूरी कर चुका है। इसकी रेलिंग टूट गई हैं। पिछले दिनों लाखों रुपये में खर्च कर ठीक कराए गए एक्सपेंशन ज्वाॅइंट फिर खुलने लगे हैं। सरिया बाहर झांक रहा है। चढ़ते हुए वाहनों के पंक्चर होने के मामले भी बढ़ रहे हैं। इस पुल को पार करने में बेतहाशा झटके लगते हैं। तेज रफ्तार में पुल से गुजरने पर हादसे की आशंका रहती है।
वर्जन
हार्टमन पुल की सड़क पर निकले बियरिंग कोट जल्द ठीक कराएंगे। व्यू कटर के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। जो जाल गायब हैं, उन्हें रेलवे ने लगाए थे। चौपुला फ्लाईओवर और रामगंगा पुल की देखरेख का जिम्मा एनएचएआई का है। - भगत सिंह, एक्सईएन, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग