{"_id":"615b65b98ebc3e1dde76ee95","slug":"if-the-rumors-spread-the-shopkeepers-ran-away-after-closing-the-market-bareilly-news-bly461811370","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहें फैलीं तो बाजार बंद कर भागे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहें फैलीं तो बाजार बंद कर भागे दुकानदार
विज्ञापन
अफवाह के बाद बंद हुआ बाजार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पहले श्यामगंज और फिर आसपास के कई और बाजारों में छाया सन्नाटा
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज बाजार रोज की तरह सोमवार की सुबह भी अपने समय पर खुला था लेकिन दोपहर साढ़े 12 बजे जब अचानक पुलिस और जायरीन के बीच टकराव शुरू हुआ तो श्यामगंज में एकाएक दहशत की लहर दौड़ गई। पथराव और लाठीचार्ज के बीच बाजार में मौजूद ग्राहक भाग निकले और फिर धड़ाधड़ दुकानों के शटर भी गिरा दिए गए। इसके बाद अफवाहें फैलीं तो आसपास के भी कई बाजार बंद हो गए।
श्यामगंज में सुबह से जायरीन की आवाजाही जारी थी। साढ़े 12 बजे जब बवाल शुरू हुआ तो दुकानदार सहम गए। भीड़ इकट्ठी होने पर सबसे पहले श्यामगंज चौकी के सामने बाजार बंद हो गया। पथराव और लाठीचार्ज होने के बाद भगदड़ मच गई और श्यामगंज का मुख्य बाजार भी बंद हो गया। दुकानों में ताले लगाकर दुकानदार निकल गए। कुछ दुकानदार शटर गिराकर अंदर ही बंद हो गए।
एक फूल वाला शटर गिराने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाया, आधा खुला शटर छोड़कर ही भाग निकला। बवाल के बाद भीड़ छंटने पर भी दुकानदारों ने बाजार नहीं खोला। श्यामगंज में उपद्रव की सूचना पर शहर में कई और बाजार बंद हो गए। सड़क पर शाम तक भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी लिहाजा दुकानदारों ने दोबारा बाजार खोलना मुनासिब नहीं समझा।