फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the outstanding bill is not paid then three and a half lakh electricity connections will be cut in Bareilly

Bareilly News: छूट खत्म... अब भी नहीं चुकाया बकाया बिल तो कटेंगे साढ़े तीन लाख बिजली कनेक्शन

Thu, 18 Jan 2024 09:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 09:41 AM IST
सार

बरेली जिले में 3,64,291 बिजली उपभोक्ताओं पर 670. 68 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसकी वसूली करने के लिए अभियंता अब बिजली कनेक्शन काटेंगे। 

विज्ञापन
If the outstanding bill is not paid then three and a half lakh electricity connections will be cut in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की छूट 16 जनवरी को समाप्त हो गई। यदि अब भी पूरा बकाया बिजली बिल अदा नहीं किया तो साढ़े तीन लाख से अधिक कनेक्शन काटे जाएंगे। कनेक्शन काटने के लिए पहले बड़े बकायेदारों की सूची बनाई जा रही है।

विज्ञापन


विद्युत वितरण के आठ खंड बरेली जिले में हैं। चार शहरी क्षेत्र के और चार ग्रामीण क्षेत्र के हैं। आठ खंडों के 5,28,830 उपभोक्ता ओटीएस की श्रेणी में आए थे, जिनसे 817 करोड़ रुपये वसूल किए जाने थे। ओटीएस आठ नवंबर से 16 जनवरी प्रभावी रही। इस दौरान सिर्फ 1,66,539 उपभोक्ताओं ने 146.32 करोड़ रुपये जमा किए। 
विज्ञापन


अब 3,64,291 उपभोक्ताओं पर 670. 68 करोड़ रुपये बकाया हैं। इन्हें वसूलने के लिए अभियंता अब कनेक्शन काटेंगे। विद्युत वितरण वितरण खंड अमित आनंद ने बताया कि पहले बकायेदारों को फोन कॉल करेंगे। अगर फिर भी बकाया अदा नहीं करते हैं तो कनेक्शन काटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र
कहां कितने उपभोक्ताओं ने नहीं लिया लाभ
विद्युत वितरण खंड प्रथम 3,744
विद्युत वितरण खंड द्वितीय 10,188
विद्युत वितरण खंड तृतीय 7,613
विद्युत वितरण खंड चतुर्थ 4,758

ग्रामीण क्षेत्र
विद्युत वितरण खंड प्रथम 95,767
विद्युत वितरण खंड द्वितीय 1,05,416
विद्युत वितरण खंड बहेड़ी 69,189
विद्युत वितरण खंड आंवला 67,616

फतेहगंज पश्चिमी के उपभोक्ता रहे आगे
ओटीएस योजना में 26 उपखंड में से फतेहगंज पश्चिमी उपखंड बरेली जोन में अव्वल रहा। इस उपखंड में 8906 उपभोक्ताओं ने 11.23 करोड़ रुपये जमा किए। उपखंड अधिकारी अखिलेश यादव ने बताया कि इतनी धनराशि किसी अन्य उपखंड में नहीं वसूली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed