{"_id":"5a5fb7e44f1c1b82268b4f77","slug":"if-he-was-afraid-of-arrest-he-would-be-eating-rotis-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी से डरती तो घर में रोटियां सेंक रही होती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी से डरती तो घर में रोटियां सेंक रही होती
बरेली
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरफ्तारी के बाद शहला ताहिर ने कहा कि पुलिस ने दबाव के चलते उन्हें फर्जी मामलों में गिरफ्तार किया है। वह जेल से बाहर आकर भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर और उनके भाई नीरेंद्र राठौर को गिरफ्तार कराकर जेल भिजवाएंगी। चाहे इसके लिए धरना-प्रदर्शन क्यों न करना पड़े। उन्होंने बख्तरबंद वाहन की खिड़की से बात करते हुए कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तारी का डर होता तो राजनीति छोड़कर घर में रोटियां सेंक रही होती। खुद पर लगे देशद्रोह के आरोप को फर्जी करार देते हुए उन्होंने ऑडियो की जांच कराने को कहा। बोलीं, चुनाव जीतने के बाद उनकी शपथ कोई नहीं रोक सकता था क्योंकि उनके पास कोर्ट का आर्डर था। शहला के विजय जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने से पुलिस ने उन पर देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि शपथ ग्रहण में शहला समर्थक बसपा के झंडे के साथ तिरंगा लेकर भी आए थे।
33 फर्जी मुकदमे लिखाते वक्त अहसास नहीं था
भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर ने शहला ताहिर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने या उनके परिवार ने शहला पर कभी कोई मुकदमा नहीं लिखाया। उनकी गिरफ्तारी जिस मामले में हुई है, उसमें वह और उनके पति ने खुद अस्पताल जाकर तोड़फोड़ की थी। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीलीभीत का मुकदमा भी दूसरे लोगों ने दर्ज कराया। अब अगर शहला को अपनी गिरफ्तारी पर इतना दुख हो रहा है, यह तब क्यों नहीं हुआ, जब उन्होंने उन पर एक ही दिन में 33 फर्जी मुकदमे लिखाए थे। राठौर ने कहा कि शहला बाहर आकर जो करना हो करें, वह सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं।