फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Identification of woman who found dead in Fatehganj western area in bareilly

Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मिले महिला के शव की पहचान, अंतिम संस्कार से पहले पहुंचे घरवाले

Mon, 14 Aug 2023 02:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Aug 2023 02:38 PM IST
सार

फतेहगंज पश्चिमी के पनवड़िया गांव में मृत मिली महिला की पहचान हो गई है। महिला शाही क्षेत्र के मुबारकपुर की रहने वाली थी। रिश्तेदारी में जाने के लिए निकली थी। रास्ते में किसी ने उसकी हत्या कर दी। शव को पनवड़िया गांव के समीप एक खेत में फेंक दिया गया था। 

विज्ञापन
Identification of woman who found dead in Fatehganj western area in bareilly
खेत में मिला था महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के पनवड़िया गांव में चार दिन पहले एक महिला का शव लावारिस हालत में मिला था। तब से पुलिस उसकी पहचान के लिए प्रयास कर रही थी। शव का दो दिन पहले पोस्टमार्टम किया गया था। अज्ञात के तौर पर महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इस बीच सोमवार सुबह शाही थाने के गांव मुबारकपुर निवासी दुर्गा प्रसाद पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान अपनी मां शांति देवी (55) पत्नी पूरनलाल के रूप में की। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दहेज के दानव ने ली जान: मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता...युवती ने कर ली आत्महत्या; वीडियो में रो-रोकर बयां किया दर्द
विज्ञापन

 

दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शांति देवी की भाभी फतेहगंज पश्चिमी के गांव रैपुरा में रहती हैं। उनकी तबीयत खराब थी। शांति देवी उन्हें देखने घर से निकली थीं, उसके बाद से वह न तो रैपुरा और न घर पहुंची थीं। वह लोग उनकी तलाश कर रहे थे। परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, घटना को लेकर वह लोग अनभिज्ञ हैं। पुलिस को ही सच का पता लगाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed