फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband was going to marry second, wife stopped

दूसरी शादी करने जा रहा था पति, पत्नी ने रुकवाई

Tue, 22 Jun 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Husband was going to marry second, wife stopped
marrige - फोटो : DEMO PHOTO

पहली पत्नी से कोर्ट में चल रहा है मुकदमा, घराती-बराती सब फरार
विज्ञापन

एसएसपी से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, पति का दोस्त हिरासत में

बरेली। पहली पत्नी से कोर्ट में चल रहे मुकदमे के बीच ही तिलहर निवासी युवक दूसरी शादी करने जा रहा था। इसी बीच पहली पत्नी पुलिस लेकर पहुंच गई और घराती-बराती सब भाग निकले। पुलिस ने गौरव के एक दोस्त को हिरासत में लिया है।
शाहजहांपुर में खुदागंज निवासी अर्चना गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2006 में उनकी शादी गौरव के साथ हुई थी और उनके दो बेटे भी हैं। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने पति समेत अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखा दिया जो कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच गौरव ने बरेली की एक लड़की से दूसरी शादी की तैयारी शुरू कर दी। सोमवार को बारादरी थाना क्षेत्र में पशुपति विहार मंदिर के पास एक बरातघर में शादी होनी थी। जानकारी मिलने पर आरती ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की तो उन्होंने बारादरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर में अर्चना बारादरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं लेकिन तब तक गौरव को इसकी जानकारी मिल चुकी थी और लड़का-लड़की पक्ष के सभी लोग मौके से फरार हो गए। इसी बीच गौरव का दोस्त उमेश मिश्रा तिलहर से शादी में शामिल होने पहुंचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उमेश ने बताया कि गौरव का पहली पत्नी से विवाद चल रहा है, जिसके चलते दोनों अलग रह रहे हैं। मगर उनका तलाक नहीं हुआ है। वह तो शादी में शामिल होने आया था, इससे ज्यादा उसे कुछ नहीं मालूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरी रह गईं शादी की सारी तैयारियां

बरात आने का समय दोपहर ढाई बजे तय किया गया था। पुलिस करीब डेढ़ बजे वहां पहुंची तो सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। खाना भी बन चुका है और कुछ ही देर बाद शादी का कार्यक्रम शुरू होना था। बताया जाता है कि गौरव भी अपने परिवार वालों के साथ पास ही पशुपति विहार स्थित मंदिर पर पहुंच गया था लेकिन पुलिस पहुंचने की भनक लगने पर वे सभी भाग निकले।

महिला की शिकायत पर पुलिस टीम को मौके से भेजा गया था लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला। मौके पर मिले उसके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - रवींद्र कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed