फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband commits suicide after being upset with his wife in Bareilly

Bareilly: पत्नी ने पुलिस से पिटवाया, बोली- मायके आया तो बहुत बुरा हाल करूंगी, आहत होकर पति ने दी जान

Sun, 28 Jan 2024 04:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jan 2024 04:19 PM IST
सार

बरेली में पिछले साल जून में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में अब रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में मृतक की पत्नी और उसके भाइयों पर आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
Husband commits suicide after being upset with his wife in Bareilly
बारादरी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पत्नी ने अपने सामने ही पति को पुलिस से पिटवाया। इससे अवसाद में आए पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पति ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और उसके परिजनों को बताया। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर मृतक के पिता ने कोर्ट में शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला छह सात महीने पुराना है। 

विज्ञापन


मामला छह सात महीने पुराना है। बारादरी के संजयनगर चारखंभा रोड निवासी भगवानदास के पुत्र विनय उर्फ विक्की की शादी संजयनगर निवासी महिला से हुई थी। भगवानदास ने बताया कि पिछले साल विनय, पत्नी को लेने उसके मायके गया था लेकिन वह नहीं आई। आरोप है कि वह मॉडल टाउन चौकी से एक सिपाही को लेकर विनय के घर पहुंची और अपने सामने उसको पिटवाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में जिंदा जला पूरा परिवार: मृतकों में दंपती और तीन बच्चे, कमरे में बाहर से लगा था ताला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्नी ने धमकी दी थी कि दोबारा मेरे मायके आया तो बहुत बुरा हाल करूंगी। इस कारण विनय अवसाद में आ गया। महिला और उसका भाई धमकी देते थे और आत्महत्या के लिए उकसाते थे। इससे परेशान होकर विनय ने पिछले साल जून में खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। भगवानदास ने बताया कि कई बार पुलिस से इसकी शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed