{"_id":"640efeedf65cf1d9cb021d83","slug":"husband-and-wife-died-due-to-high-speed-car-hit-the-bike-in-bareilly-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, रिश्तेदारी से लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, रिश्तेदारी से लौट रहे थे घर
Mon, 13 Mar 2023 04:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Mar 2023 04:16 PM IST
सार
दुर्गा नगर निवासी दंपती पीलीभीत के जहानाबाद अपनी रिश्तेदारी में गए थे। रविवार रात वहां से लौट रहे थे। नवाबगंज क्षेत्र में हरदुआ गांव के पास हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में पीलीभीत मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया। हादसा रविवार रात गांव हरदुआ के समीप हुआ। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान दंपती की मौत हो गई।
विज्ञापन
बाराबादी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी पप्पू उर्फ राजेंद्र पत्नी पुष्पा के साथ पीलीभीत के जहानाबाद में रिश्तेदारी में गए थे। रविवार रात दोनों घर लौट रहे थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र में हरदुआ के पास इनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। रात में इन्हें अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन