फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hospital relying on a doctor, patients are suffering

Bareilly News: एक डॉक्टर के भरोसे अस्पताल, मरीज हो रहे बेहाल

Sun, 23 Jul 2023 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Jul 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Hospital relying on a doctor, patients are suffering
आंवला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाएं सुधर नहीं रहीं हैं। पिछले तीन सप्ताह से एक चिकित्सक ही ओपीडी में मरीज देख रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में करीब 400 मरीज पहुंचे। डॉक्टर न होने की वजह से कई को बिना उपचार के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सीएचसी में दर्जनों गांव के मरीज आते हैं। 10 डॉक्टरों के सापेक्ष यहां सिर्फ दो की ही तैनाती है। उसमें से भी डॉ. सलीम अवकाश पर चल रहे हैं। पिछले करीब तीन सप्ताह से सीएचसी प्रभारी डाॅ. इंतजार हुसैन ही ओपीडी कर रहे हैं। इन दिनों सर्दी, खांसी, बुखार का प्रकोप बढ़ा है। इस वजह से अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। डॉक्टर न आने की वजह से मरीजों को बिना इलाज ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डाॅ. इंतजार हुसैन ने बताया कि लगातार काम करने की वजह से उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है। बीते दिनों अस्पताल के निरीक्षण के लिए आए सीएमओ के सामने भी स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने जल्द स्टाफ की तैनाती का आश्वासन दिया था।अब तक इस विषय में कोई प्रगति नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed