{"_id":"5e2612178ebc3e4b3e3e86a2","slug":"hospital-bareilly-news-bly3926830176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब डॉक्टर आएंगे तो शुरू कर दिया जाएगा 300 बेड का अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब डॉक्टर आएंगे तो शुरू कर दिया जाएगा 300 बेड का अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
300 बेड का अस्पताल इस माह शुरू करने का दावा एक बार फिर साबित होगा हवाई
सीएमओ बोले, शासन से की गई है डॉक्टरों की मांग, मिलते ही शुरू होगी नए अस्पताल में ओपीडी
बरेली। 300 बेड का अस्पताल फिलहाल 31 जनवरी तक शुरू होने की कोई उम्मीद नहीं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि जिला अस्पताल प्रबंधन के पास अतिरिक्त चिकित्सक नहीं हैं। सीएमओ का कहना है कि उन्होंने शासन से अतिरिक्त चिकित्सक मांगे हैं। नए चिकित्सकों के आते ही नए अस्पताल में ओपीडी शुरू करा दी जाएगी।
यहां बता दें कि प्रमुख सचिव के सामने सीएमओ और सीएमएस ने 31 जनवरी इस नए अस्पताल को शुरू करने की बात कही थी। सीएमएस डॉ. टीएस आर्या का भी यही कहना है कि सभी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। पहले चरण में ओपीडी शिफ्ट की जाएगी और उसके बाद अन्य चीजें भी वहां शुरू कर दी जाएंगी।
चार साल से जिला अस्पताल को ही नहीं मिला स्टाफ
जिला अस्पताल में कई महत्वपूर्ण पदों पर डॉक्टर नहीं हैं। इस संबंध में लगातार चार साल से शासन को पत्र लिखा जा रहा है, लेकिन अब तक स्टाफ नहीं मिला है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि जब चार साल में जिला अस्पताल के लिए स्टाफ नहीं मिला तो अब तीन सौ बेड के नए अस्पताल के लिए स्टाफ कब मिलेगा।
विज्ञापन
16 साल से बाल रोग विशेषज्ञ नहीं मिल पाए
जिले में 16 सीएचसी और तीन पीएचसी हैं, लेकिन कहीं भी बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। 16 साल से यहां ये पद खाली पड़े हैं। जैसे-तैसे किसी तरह यहां काम चलाया जाता हैै। जब संबंधित मरीज की हालत खराब होती है तो उसे मुख्यालय रेफर कर दिया जाता है। सीएमओ स्तर से कई बार बाल रोग विशेषज्ञ मांगे गए, लेकिन आज तक कोई बाल रोग विशेषज्ञ नहीं मिला।