फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hope raped and clip put on WhatsApp

आशा से रेप किया और क्लिप व्हाट्सएप पर डाल दी

Sun, 20 Dec 2015 02:25 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 20 Dec 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
 मीरगंज। आशा बहू को घर में अकेली देखकर इंवर्टर मरम्मत के बहाने घुसे दो युवकों ने तमंचा दिखाकर उससे दुराचार किया। उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। इसे दो महीने बाद उस वक्त व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया, जब आशा बहू प्रधानी का चुनाव लड़ रही थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए कल रविवार को बरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में की 35 वर्षीया महिला स्वास्थ्य विभाग में आशा बहू है। पति पेशे से हलवाई है। महिला पिछले दिनों प्रधानी का चुनाव लड़ी थी लेकिन हार गई। तहरीर के मुताबिक, चार अगस्त 2015 को आशा की बेटी बुआ के घर गई थी। मंझला बेटा बरेली और छोटा मीरगंज गया था। इसी बीच शाम के वक्त इलेक्ट्रीशियन इसरार और नाजिम इंवर्टर की मरम्मत के बहाने घर में घुस आए। दोनों ने तमंचा दिखाकर आसा से रेप किया और उसकी मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बना ली। चुनाव के दौरान दोनों ने अपने समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में दबाव बनाने के लिए वीडियो क्लिप व्हाट्सएप पर डाल दी। क्लिप वायरल होने की महिला के पति को जानकारी हुई लेकिन लोकलाज के डर से चुनाव के दौरान वह शांत रहा। शनिवार को आशा बहू अपने पति के साथ थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराने के लिए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की दफा 376डी और आईटी एक्ट की दफा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ सतीश यादव ने बताया कि महिला को कल मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed