फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Honor Killing of Shahjahanpur Young man and girl shot dead in love affair

यूपी: शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग में युवक और युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Fri, 17 Sep 2021 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Sep 2021 10:47 AM IST
सार

शाहजहांपुर के ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। गढ़िया रंगीन थाना इलाके के नौगामा नरोत्तम गांव में युवक और युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव युवती के घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में मिला। जबकि युवती का शव उसके घर में मिला

विज्ञापन
Honor Killing of Shahjahanpur Young man and girl shot dead in love affair
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नरोत्तम निवासी आशीष (25) और इसी गांव की युवती बंटी (22) की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह युवक का शव युवती के घर से करीब सौ मीटर दूर एक पीपल के पेड़ के नीचे और युवती का शव अपने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में मिला। दोनों के सीने पर बायीं ओर गोली मारी गई। 

विज्ञापन


युवक के परिजन ने युवती के परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। पुलिस ने युवती की मां, भाभी और पिता को हिरासत में ले लिया है। नौगवां नरोत्तम गांव के रहने वाले सुखपाल सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह खेत पर गए हुए थे। तभी गांव के सुरेश ने उन्हें बताया कि उनके बेटे आशीष का शव पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। तभी पुलिस को जानकारी मिली कि गांव में रहने वाले कृष्णपाल की बेटी की भी मौत हो गई है। वारदात स्थल से थोड़ी दूर स्थित कृष्णपाल के घर पर पुलिस पहुंची तो दूसरी मंजिल पर कमरे में बंटी (22) का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। बंटी के पिता कृष्णपाल, मां और भाभी ने पुलिस को बताया कि बंटी रात दो बजे तक कमरे में थी। बेटी की मौत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बंटी और आशीष के बीच चार-पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशीष की मां कुसुमा ने बताया कि आशीष ने अभी प्रधानी का चुनाव लड़ा था। हारने के बाद उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। इसलिए वह गांव छोड़कर नोएडा में एक एलईडी फैक्टरी में नौकरी करने चला गया था। तीन दिन से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। आशीष का अपहरण कर हत्या करने बाद उसका शव यहां पर डाल दिया गया है। आशीष की दो साल पहले मदनापुर क्षेत्र के गांव मझोला की रहने वाली दीपा से शादी हुई थी। उसका एक साल का बेटा रौनक और 15 दिन की एक बेटी है।


एसपी एस. आनंद, एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ तिलहर परमानंद पांडेय मौके पर पहुंचे और दोनों के परिजन से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का मामला सामने आ रहा है। आशीष की जेब से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा मिला है। पुलिस जांच कर रही है। हत्यारे जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed