{"_id":"5f0f60548ebc3e636a0b396e","slug":"history-sheeter-vishnu-surrenders-when-gang-caught-three-gangsters-including-brother-bareilly-news-bly4128031104","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई समेत गैंग के तीन बदमाश पकड़े तो हिस्ट्रीशीटर विष्णु ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई समेत गैंग के तीन बदमाश पकड़े तो हिस्ट्रीशीटर विष्णु ने किया सरेंडर
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ क्राइम के नेतृत्व में कैंट पुलिस ने की कार्रवाई, गैस एजेंसी की मालकिन पर भी किया था हमला
विज्ञापन
बरेली। कैंट पुलिस ने चौबारी व आसपास के गांवों के नामी बदमाशों की धरपकड़ को सीओ क्राइम के नेतृत्व में ताबड़तोड़ अभियान चलाया। हिस्ट्रीशीटर विष्णु के भाई और गैंग के दो साथियों को जेल भेजा तो विष्णु ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
चौबारी निवासी हिस्ट्रीशीटर विष्णु ने हाल ही में बुखारा मोड़ स्थित गैस एजेंसी की संचालिका अंजू सिंह पर भी जानलेवा हमला किया था। इसके अलावा विष्णु पर हत्या, जानलेवा हमला, रंगदारी आदि के करीब तीस मामले दर्ज हैं। सीओ क्राइम आलोक अग्रहरि ने कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ ताबड़तोड़ दबिशें देकर विष्णु के भाई राजेश उर्फ छंगे, साथी महेश उर्फ लोचन और शेर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर लिया। इनमें चौबारी निवासी राजेश पर बीस मामले दर्ज हैं। महेश भी चौबारी का निवासी है और शेरा नगला वरन गांव का है।
इन्हें पकड़ने के साथ ही विष्णु ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक हालिया मुठभेड़ों के बाद विष्णु को मुठभेड़ का डर सता रहा था। सीओ अग्रहरि ने बताया कि कैंट पुलिस उसे रिमांड पर लेकर उसके खिलाफ दर्ज मामलों में पूछताछ कर सकती है।