फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History Sheeter Karan did not die due to police bullet

पुलिस की गोली से नहीं हुई हिस्ट्रीशीटर करन की मौत

Mon, 02 Mar 2020 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
History Sheeter Karan did not die due to police bullet
करन उर्फ छोटू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला, बरेली

पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन

जहर या सदमे से मौत की आशंका में विसरा सुरक्षित

बरेली। बभिया निवासी हिस्ट्रीशीटर करन उर्फ छोटू यादव को शनिवार रात पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगी थी। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। रविवार तड़के तीन डॉक्टरों के पैनल ने करन के शव का पोस्टमार्टम किया, लेकिन इसमें गोली से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई। डॉक्टरों ने जहर या सदमे से मौत होने की आशंका में जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया है।
एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह, डॉ. गजेंद्र सिंह और डॉ. शोएब खान के पैनल ने रविवार सुबह पांच बजे करन के शव का वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। इसमें करन के दाहिने पैर में घुटने से नीचे गोली का जख्म मिला, लेकिन गोली नहीं मिली। वह पार निकल गई थी। खून का ज्यादा रिसाव नहीं हुआ था। इससे डॉक्टरों ने माना कि गोली लगने से मौत नहीं हुई है, लेकिन मौत की सही वजह काफी मशक्कत के बाद भी स्पष्ट नहीं हो सकी। पेट की जांच से विषाक्त पदार्थ का अंदेशा लगा तो विसरा सुरक्षित कर दिया गया। विसरा से जहर या सदमे से मौत होने की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में ही कराई अंत्येष्टि

करन के बड़े भाई मुनेंद्र ने रुहेलखंड विश्व विद्यालय के पीछे कॉलोनी में घर बना रखा है। करन भी ज्यादातर वक्त उन्हीं के पास रहता था। पोस्टमार्टम हाउस पर सुबह काफी भीड़ हो गई तो पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव गांव ले जाना चाहते थे, लेकिन परिवार के ही कुछ लोग इसके पक्ष में नहीं थे। बाद में तय हुआ कि पीलीभीत बाईपास पर सेटेलाइट बस स्टैंड के पास स्थित श्मशान भूमि पर करन की अंत्येष्टि कर दी जाए। पुलिस भी यही चाहती थी। सुबह करीब आठ बजे करन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed