फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Himveers and policemen donated blood on Kargil Vijay Diwas in Bareilly

Bareilly News: कारगिल विजय दिवस पर हिमवीरों व पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान, शिक्षक-व्यापारी भी बने महादानी

Sat, 26 Jul 2025 06:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 06:35 PM IST
सार

बरेली में अमर उजाला की ओर से कारगिल विजय दिवस पर तीन सौ बेड अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें आईटीबीपी हिमवीर, पुलिस, एसटीएफ, शिक्षक, व्यापारी, कर्मचारी संघ के लोगों ने रक्तदान किया। 

विज्ञापन
Himveers and policemen donated blood on Kargil Vijay Diwas in Bareilly
अमर उजाला की ओर से आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को रक्तदानियों के सहयोग से अभयदान मिला। सभी 48 रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए। एसएसपी अनुराग आर्य और सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने शिविर का शुभारंभ कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


बेतहाशा गर्मी और उमस के बावजूद रक्तदाता घर और कार्यालय से बाहर निकले। अमर उजाला द्वारा कारगिल विजय दिवस पर तीन सौ बेड अस्पताल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर पहुंचे। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने रक्तदान किया। उप्र विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के राजेंद्र घिल्डियाल ने 69वीं बार रक्तदान किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंबदायूं हादसा: कांवड़ लेने गया था इकलौता बेटा... लाश देख बदहवास हुए दादा-दादी, बोले- हे भगवान हमें भी उठा ले
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से अनिल अग्रवाल, कुमार गौरव, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से अनुज गुप्ता, उप्र उद्योग प्रतिनिधि मंडल से संजीव औतार, बरेली कांट्रैक्टर एसोसिएशन पीडब्ल्यूडी के मोहम्मद अजहरुद्दीन, अनूप सिंह यादव, राजन खान, सलमान खान, क्रिकेट एसोसिएशन के ओपी कोहली, शिक्षक नेता नरेश गंगवार, स्वैच्छिक रक्तदाता आशुतोष सिंह ने रक्तदान किया।

अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और एसटीएफ ने किया रक्तदान
आईटीबीपी बुखारा कैंप के हिमवीर राधा किशन यादव, हिमांशु ने, एसटीएफ से नितिन, धर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार, पुलिस के मोहम्मद कुर्बान, नवीन कुमार, चंद्रपाल, राहुल, ट्रैफिक पुलिस से पूजा, स्वास्थ्य विभाग के मोहम्मद आसिफ, नगर निगम कर्मचारी संजय ने रक्तदान किया। वहीं, चंद्रपाल सिंह, आकाश राना, आशीष कुमार, राज शर्मा, सतीश कुमार, नरेश राठौर, सतेंद्र पाल सिंह, अभिषेक, महेश बाबू, अभिषेक अग्रवाल, रवि अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, रितेश अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद, मनोज सिंह, विनोद कुमार, वैभव दीप, कालीचरन, अशफाक, कमरूद्दीन, उल्फत, जगन्नाथ, अनुरोध सक्सेना, प्रिंयका शुक्ला, जितेंद्र कुमार, श्याम शर्मा, विजय शर्मा ने रक्तदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed