फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High school student dies after being crushed by a truck in Bareilly

Bareilly News: प्रवेश पत्र लेने कॉलेज जा रहे हाईस्कूल के छात्र को ट्रक ने कुचला... मौत, एक अन्य गंभीर घायल

Thu, 15 Feb 2024 03:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Feb 2024 03:27 PM IST
सार

फरीदपुर में बीसलपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। एक अन्य बाइक सवार घायल हो गया। हाईस्कूल का छात्र प्रवेश पत्र लेने के लिए कॉलेज जा रहा था। 

विज्ञापन
High school student dies after being crushed by a truck in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में बीसलपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। एक अन्य बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घायल को बरेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव कैरशादी निवासी रामनाथ का पुत्र ब्रिजनेश छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। वह बृहस्पतिवार सुबह प्रवेश पत्र लेने के लिए बाइक से कॉलेज जा रहा था। बीसलपुर मार्ग पर भारत गैस गोदाम के समीप उसकी बाइक को ट्रक की चपेट में आ गई। 

विज्ञापन

छात्र के ऊपर से गुजर गया ट्रक का पहिया 
ब्रिजनेश बाइक समेत सड़क पर गिर गया। उसके ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एक अन्य बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

एनकाउंटर पर सवाल: जमीन पर लेटा हत्यारोपी, पास में पड़ा तमंचा, फायरिंग किस पर कर रही पुलिस; देखें वीडियो

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए बरेली भेजा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। उधर, छात्र ब्रिजनेश की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed