फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High blood pressure is having adverse effects on heart, kidney and brain.

Bareilly News: हृदय, किडनी और मस्तिष्क पर दुष्प्रभाव डाल रहा उच्च रक्तचाप

Fri, 17 May 2024 06:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 17 May 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
High blood pressure is having adverse effects on heart, kidney and brain.
बरेली। हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) सायलेंट किलर है। एक दशक में ओपीडी में पहुंचने वाले हाइपरटेंशन के मरीजों की संख्या में 30 फीसदी इजाफा हुआ है। चिकित्सकों के मुताबिक समय पर इलाज न हो तो हृदय, किडनी, मस्तिष्क पर भी इसके दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक हाइपरटेंशन की बड़ी वजह अव्यवस्थित जीवनशैली और मानसिक तनाव है। हृदय रोग और असमय मौत की प्रमुख वजहों में से हाइपरटेंशन एक है। इसके क्रोनिक स्थिति में पहुंचने पर धमनियों में खून का दबाव बढ़ता है। इससे शरीर के सभी अंग प्रभावित होते हैं। शुरुआत में इसकी पहचान कठिन होती है। मरीज शारीरिक दुष्प्रभाव को नजरंदाज करते रहते हैं। समस्या बढ़ने पर जब चिकित्सक के पास पहुंचते हैं तो बीमारी का पता चलता है। इसे समय पर नियंत्रित न किया जाए तो व्यक्ति के हृदयाघात, ब्रेन स्ट्रोक, दिल का बढ़ना, सांस फूलने, गुर्दे की खराबी, पैरालिसिस समेत अन्य गंभीर रोगों की चपेट में आने की आशंका रहती है।
विज्ञापन


वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे संदिग्ध मरीजों की जांच में 30 फीसदी उच्च रक्तचाप की चपेट में मिल रहे हैं। उन्हें दवा के साथ रक्तचाप सामान्य रखने के लिए जरूरी सुझाव भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 फीसदी लोग अनजान, दस फीसदी नहीं ले रहे दवाएं
वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ. सुदीप सरन के मुताबिक 70 फीसदी लोगों को पता ही नहीं होता कि वे हाइपरटेंशन की चपेट में हैं। जिन 30 फीसदी लोगों को पता भी होता है, उसमें से 20 फीसदी इसे नियंत्रित करने के प्रति बेपरवाह होते हैं। सिर्फ 10 फीसदी लोग ही नियमित रूप से दवा का सेवन करते हैं। डाॅ. सरन के मुताबिक हृदयाघात से होने वाली 45 फीसदी मौतों का कारण उच्च रक्तचाप होता है। इसलिए सावधानी बरतें।


जरूरी सावधानियां- घी, मक्खन, मलाई, चावल, मैदा, नमक, चीनी व अन्य सफेद पदार्थों को खाने से बचें।
- खनिज व विटामिन के लिए ताजी सब्जियों का सेवन करें। कॉफी-चाय से बचें।
- फलों के जूस के बजाय साबुत फल, ड्राई फ्रूट खाएं। भोजन में नमक कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed