फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   helmet

अब हेलमेट बिना नहीं बिकेगी बाइक

Sun, 28 Dec 2014 01:41 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 28 Dec 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
helmet
अब कोई भी दोपहिया वाहन बिना हेलमेट नहीं बेचा जाएगा। परिवहन विभाग ने वाहन विक्रय पत्र के साथ हेलमेट रसीद जारी करना अनिवार्य कर दिया है। दोनों पेपर होने पर ही पंजीकरण होगा।
विज्ञापन

बरेली मंडल में हर साल औसतन 95 हजार दोपहिया वाहन बिकते हैं। एक प्रतिशत ग्राहक हेलमेट नहीं खरीदता है। परिवहन विभाग ने सुरक्षित यातायात के लिए हेलमेट अनिवार्य करने की कई बार कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका। पिछले दिनों नए परिवहन आयुक्त के. रविंद्र नाइक ने कार्यभार संभालते ही यातायात नियम सख्ती से लागू कराना शुरू कर दिया था। इसी क्रम में बरेली मंडल में तत्काल प्रभाव से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन बेचने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

विभाग ने सभी वाहन विक्रेताओं को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। विक्रेताओं को जारी पत्र में पांच बिंदु दिए गए हैं। इसमें बाइक और स्कूटर विक्रेता को ग्राहक को हेलमेट उपलब्ध कराना होगा और इसकी  रसीद भी जारी होगी। हेलमेट रसीद प्रस्तुत करने पर वाहन पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए हेेलमेट अनिवार्य किया है। इसके लिए वाहन विक्रेताओं को दिशा  निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हेल्मेट ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड (बीआईएस) से प्रमाणित होना चाहिए। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है।’
- संजय सिंह, आरटीओ प्रवर्तन

इन्फो
----
मंडल एक नजर में
हर वर्ष औसत बिक्री     95 हजार
दोपहिया बिक्री केंद्र       25
प्रमुख निर्माता कंपनी       7

   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed