फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy jam took three hours at Hulasnagra crossing of Lucknow Highway

लखनऊ हाईवे के हुलासनगरा क्रॉसिंग पर तीन घंटे लगा भीषण जाम

Mon, 30 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Heavy jam took three hours at Hulasnagra crossing of Lucknow Highway
हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फाटक बार-बार बंद होने और हाईवे पर गड्ढों में पानी भरने से फंसे वाहन
विज्ञापन

शाम पांच बजे लगा जाम रात आठ बजे कम हो सका, देर रात तक रेंगते रहे वाहन

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग रविवार शाम ट्रेनों को गुजारने के लिए बार-बार बंद होने और हाईवे पर हुई गहरे गड्ढों में पानी भरने से तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। शाम करीब पांच बजे लगे जाम से रात आठ बजे के बाद राहत मिलना शुरू हुई, लेकिन देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। क्रॉसिंग के दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर लगे लंबे जाम को खुलवाने में दो थाने की पुलिस के पसीने छूट गए।

रविवार शाम पांच बजे हुलासनगरा क्रासिंग को कई ट्रेनें निकलने के लिए कई बार बंद रखा गया। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों का जमावड़ा लग गया। सोमवार को त्योहार के चलते छोटे वाहनों का ज्यादा दबाव होने पर कुछ ही देर में जाम फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर और दूसरी तरफ मीरानपुर कटरा तक पहुंच गया। बाद में जब फाटक खुला तो जल्दबाजी में निकले के चक्कर में कार चालकों ने अपने वाहन आमने सामने फंसा दिए। इस बीच निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सड़क में गहरे गड्ढों में रविवार रात हुई बारिश की वजह से पानी भरने पर वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। कई वाहन इन गड्ढों में फंसकर पलटने से बचे। करीब सात बजे फतेहगंज पूर्वी और मीरानपुर कटरा थाने की पुलिस हरकत में आई और जाम खुलवाने की मशक्कत शुरू की गई। करीब दो घंटे से फंसे वाहनों को एक लाइन में करके निकलवाना शुरू किया। इसके बाद रात आठ बजे जाम से कुछ राहत मिल सकी, लेकिन आधी रात हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed