फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy jam on Lucknow highway for three days

लखनऊ हाईवे पर तीन दिन से भीषण जाम

Fri, 19 Nov 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Heavy jam on Lucknow highway for three days
हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन।
सोमवार से लगा जाम बृहस्पतिवार रात तक नहीं खुल सका
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी से मीरानपुर कटरा तक कई किलोमीटर जाम में फंसे हैं वाहन
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर पिछले तीन दिनों से भीषण जाम लगा हुआ है। हालांकि बीच बीच में कुछ घंटों के लिए जाम से कुछ राहत मिली, लेकिन मंगलवार और बुधवार को कई वाहन क्रॉसिंग के दोनों तरफ खराब होने की वजह से हालात फिर से बेकाबू हो गए। सोमवार से लगा जाम बृहस्पतिवार रात तक नहीं खुल पाया।
तीन दिन पहले सोमवार को आधी रात के वक्त मीरानपुर कटरा की तरफ हुलासनगरा क्रासिंग पर कई वाहन खराब होने की वजह से जाम लगना शुरू हो गया था। रात में कुछ राहत मिली, लेकिन मंगलवार और बुधवार को कई वाहन खराब होने की वजह से दिन भर मीरानपुर कटरा से फतेहगंज पूर्वी की तरफ कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा। जाम में एंबुलेंस, स्कूल बसें भी फंसी रहीं। पुलिस ने जब छोटे वाहनों का कसरक और जैतीपुर लिंक रोड पर डायवर्जन किया, लेकिन इन मार्गों की हालत जर्जर होने की वजह से वहां भी वाहन रेंगते रहे। वहीं क्रॉसिंग के दोनों तरफ उठती धूल से वाहनों के सामने दिन में भी अंधेरा छा जाता है, जिसकी वजह से भी वाहन आमने सामने फंस जाते हैं। धूल से सांस लेना भी दूभर हो जाता है। फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर पर भी साइडों में मिट्टी के बड़े बड़े ढेर लगे हुए हैं। वहीं मिट्टी सड़कों से नीचे गिरती रहती है और हवा चलने पर उड़ती रहती है, लेकिन निर्माण करा रही कंपनी ने अब तक मिट्टी के ढेरों को नहीं हटवाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी रात में बरेली की ओर से आया ट्रक क्रासिंग के पास खराब हो गया। जेसीबी बुलाकर उसे हटवाया गया। तब तक शाहजहांपुर की तरफ से भूसी भरकर आ रहा एक ट्रक निर्माणाधीन ओवरब्रिज से आगे बरेली की तरफ खराब हो गया। किसी तरह पुलिस ने दोनों वाहनों को एक साइड करवाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। वहीं बहगुल नदी से पहले भी मुजफ्फरनगर से कानपुर जा रहा एक ट्रक खराब खड़ा था, जिससे हालात और भीषण हो गए। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिहार से जमुनानगर घरेलू सामान भरकर जा रहे उजागर सिंह ने बताया कि पांच घंटे से जाम में फंसे हैं। रेंगते हुए हुलासनगरा क्रासिंग तक पहुंच पाए हैं। यहां सड़क पर इतनी धूल है कि अंगोछे से मुंह बंद करने के कारण दम घुटने लगता है। यहां पानी का छिड़काव करना चाहिए।
- हरिद्वार से बिहार जा रहे प्रशांत दुबे ने बताया कि करीब चार घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। क्रासिंग के पास सुबह के समय कोई भी पुलिसकर्मी नहीं होता है, इस वजह से वाहन गलत साइड से निकलते रहते हैं। कोई मना करता है तो चालक लड़ाई झगड़ा करने लगते हैं।
- ट्रक चालक राजेंद्र सिंह ने बताया कि महीने में दो तीन बार इधर से पंजाब जाना होता है। दस वर्षों से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है, लेकिन अभी तक नहीं बन पाया है। अधिकारी और राजनेताओं को तो पुलिस निकाल देती है। आम लोग जाम में घंटों फंसे रहे हैं।

- काशीपुर से गुवाहाटी मक्खन भरकर जा रहे कंटेनर चालक उमेश ने बताया कि जब भी इधर से निकलते हैं कई-कई घंटे जाम में फंसना पड़ता है। चार घंटे से जाम में फंसे हैं। मक्खन खराब न हो इसलिए कंटेनर का एसी चलाना पड़ता है। यहां से निकलने के बाद ही राहत की सांस लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed