फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy jam due to bursting of water supply pipe

पानी सप्लाई की पाइप फटने से लगा भीषण जाम

Tue, 09 Nov 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Heavy jam due to bursting of water supply pipe
सिटी सब्जी मंडी मोड़ पर पानी की पाइप लाइन सुधारते मजदूर।
करीब ढ़ाई घंटे तक चले पाइप लाइन मरम्मत के दौरान फंसे रहे सैंकड़ों वाहन
विज्ञापन

स्कूल जा रहे मासूस जाम में फंसे, पैदल आवागन में भी दुर्घटना का रहा खौफ
बरेली। सिटी स्टेशन रोड के सामने पानी सप्लाई की पाइप लाइन फटने से सोमवार को करीब ढाई घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। राहगीरों के साथ ही, स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर वापस आ रहे तमाम मासूस भी स्कूली वाहन में बैठे जाम खुलने का इंतजाकर करते रहे। दोपहर करीब तीन बजे पाइप लाइन मरम्मत का काम पूरा होने के बाद जाम से हल्की राहत मिली।
जानकारी के मुताबिक पिछले करीब तीन दिन से सिटी स्टेशन के पास पानी की पाइप लाइन खराब थी। लिहाजा, सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे जल निगम की टीम खराब पाइप लाइन को बदलने के लिए पहुंची थी। दोपहर बारह बजे मरम्मत का कार्य शुरू होने पर दुर्घटना की आशंका के चलते सड़क के एक ओर का आवागमन बंद कर दिया गया। जिससे जाम की स्थिति बनने लगी थी। करीब आधे घंटे बाद किला पुल से आ रहे हल्के और बड़े वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। दोपहर एक बजे स्कूलों की छुट्टी हुई। इसके बाद स्कूली वाहनों से घर आ रहे तमाम विद्यार्थी भी जाम में फंसे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक कमोवेश यही स्थिति रही। लंबे जाम को देखते हुए निर्माण कार्य में जुटी टीम ने एक ओर का रास्ता खोल दिया। इससे वाहनों का गुजरना शुरू हो गया। करीब तीन बजे पानी की पाइल लाइन के मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद रास्ता खोल दिया गया। हालांकि, बेहद लंबा जाम होने से पुलिसकर्मियों को रास्ता साफ करवाने के लिए काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed