फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health services will improve in blocks, eight BPHUs approved

Bareilly News: ब्लाॅकों पर बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, आठ बीपीएचयू स्वीकृत

Tue, 03 Oct 2023 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Health services will improve in blocks, eight BPHUs approved
बरेली। स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए आठ ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) जिले में स्वीकृत किए गए हैं। निर्माणदायी संस्था का चयन और बजट का आवंटन सीधे शासन स्तर से होगा। बीते माह तीन बीपीएचयू का शिलान्यास हुआ था। जहां निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और 15वें वित्त आयोग के तहत ग्रामीण क्षेत्र में संचालित सीएचसी और पीएचसी पर जांच और इलाज की सुविधा बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके तहत जिले में आठ और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट खोलने की तैयारी है। यूनिट स्थापित करने के लिए शासन की टीम जल्द स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जमीन की नापजोख पूरी करेगी। यूनिट में विभिन्न जांचों के लिए एक लैब कम कंप्यूटर कक्ष व दो हॉल बनेंगे। निर्माण के बाद एक ही छत के नीचे मरीज की सभी जांच हो सकेगी। बहेड़ी, शेरगढ़, नवाबगंज में निर्माण शुरू है।
विज्ञापन




एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं मिलेंगी

एसीएमओ डॉ. भानु प्रकाश के मुताबिक बीपीएचयू के साथ ही ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना होने से एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड आदि की जांचों की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी होगी। साथ ही बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपायों की जानकारी भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीपीएचयू से सीधे रेफर हो सकेंगे मरीज

बीपीएचयू से गंभीर मरीजों को सीधे हायर सेंटर रेफर किया जा सकेगा। बता दें कि अब तक सीएचसी-पीएचसी से गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करने की बाध्यता रही है। कई बार ऐसे मरीज भी जिला अस्पताल रेफर होकर पहुंचते हैं, जिनका यहां भी इलाज मुमकिन नहीं होता। लिहाजा, हायर सेंटर रेफर करते हैं। इसमें काफी वक्त लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed