शुक्रवार को नौ संदिग्ध मरीज मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट अस्पताल से शुक्रवार को तीन और जिला अस्पताल से छह मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें एक जिला अस्पताल में भर्ती है, जबकि दो निजी अस्पताल में हैं। बाकी को घर भेज दिया गया है लेकिन इन्हें सर्विलांस टीम की निगरानी में रखा गया है। पीजीआई लखनऊ से इनकी रिपोर्ट एक दिन बाद आएगी।
मामूली जुकाम और बता दिया स्वाइन फ्लू
जिला अस्पताल में लगातार आ रहे स्वाइन फ्लू संदिग्धों की वजह से यहां के चिकित्सक परेशान हो गए हैं। कई चिकित्सकाें के पास प्राइवेट अस्पताल से ऐसे मरीज भेजे जा रहे हैं जिनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं ही नहीं। साधारण फ्लू होने पर भी उन्हें जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। शुक्रवार को कई चिकित्सक इससे परेशान नजर आए। स्वाइन फ्लू के मामले देख रहे डॉ. वीके धस्माना और डॉ. एएम अग्रवाल के पास आने वाले ऐसे मरीजाें की संख्या अधिक है। इन्होंने इसकी शिकायत भी की है। डॉ. वीके धस्माना ने बताया कि उन्हाेंने खुद कई चिकित्सकाें से फोन पर बात कर स्वाइन फ्लू को लेकर दहशत न बनाने को कहा है।