फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   health

आइए, बीएल एग्रो में करें रक्तदान

Sat, 13 Jun 2015 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 13 Jun 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
फ्लैग
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन व आईएमए के सहयोग से

आइए,  बीएल एग्रो में करें रक्तदान


परसा खेड़ा में आज जुटेंगे महादानी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। एक यूनिट रक्त से चार जिंदगियां बचाकर सौभाग्य प्राप्त करने का दिन आ गया है। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे अमर उजाला फाउंडेशन और आईएमए के सहयोग से परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो परिसर में रक्तदान शिविर लगेगा। इसमें उद्यमी, कर्मचारी तथा आसपास के लोग स्वैच्छिक रक्तदान के लिए जुटेंगे। शिविर का शुभारंभ प्रदेश के लघु उद्योग राज्यमंत्री भगवत शरण गंगवार करेंगे।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान से आईआईए तथा अन्य संगठन सक्रिय रूप से जुड़े हैं। इसी के अंतर्गत आईआईए, मंडलीय अध्यक्ष घनश्याम खंडेलवाल ने बीएल एग्रो परिसर में  रक्तदान शिविर लगवाया है।उन्होंने इसमें सामाजिक संस्थाआें, संगठनों, यूनियन और आम लोगाें को भी आमंत्रित किया  है। आईएमए ब्लड बैंक की चेयरमेन डा. अंजू उप्पल ने बताया कि शिविर की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से बीमारियां दूर होती हैं।
विज्ञापन

- रविवार को  आईएमए में रक्तदान शिविर
रविवार 14 जून को आईएमए में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें आम और खास सभी आ सकते हैं। सुबह नौ बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक आईएमए में रक्तदान करने वालाें को सम्मानित किया जाएगा और प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये कर रहे हैं सहयोग
ऑटो रिक्शा चालक कल्याण संघ, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उप्र उद्योग व्यापार मंडल, नगर निगम कर्मचारी संगठन, सभी पार्षद, बिजली कर्मचारी संगठन, विद्युत जेई संगठन, उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ, उप्र शिक्षामित्र एसोसिएशन।
- रक्तदान में ख्याल रखें
खाली पेट रक्तदान न करें
ज्यादा खाकर भी न करें
रक्तदान के 24 घंटे में कुछ हल्का खा लें
जिस हाथ में सिरिंज लगी हो उससे कुछ न उठाएं
एक साल में केवल तीन बार रक्तदान करें
- ये नहीं कर सकते रक्तदान
पीलिया के मरीज
गर्भवती महिला
स्तनपान कराने वाली महिला
आपरेशन करा चुके लोग
टैटू गुदवाने के छह माह तक
टाइफाइड के मरीज

- रक्तदान कर सकते हैं
18 से 65 वर्ष के लोग
वजन पुरुष- 45 से अधिक
वजन महिला- 50 से अधिक
हीमोग्लोबिन 12.50 से अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed