फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   health

288 मरीजों की सेहत की जांच, दवाएं दीं

Mon, 02 Feb 2015 02:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 02 Feb 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
क्यारा इलाके के मंझा गांव में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दूसरी बार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल, क्यारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एसआर क्रिटिक ल केयर हास्पिटल और सरन अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कुल 288 मरीजों का चेकअप किया। मरीजों को मुफ्त में दवाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन

शहर से दूर रामगंगा किनारे बसे मंझा गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। गरीबी और गंदगी के कारण हर घर में कोई न कोई बीमारी है। इसलिए अमर उजाला फाउंडेशन ने हेल्थ कैंप लगाने के लिए मंझा गांव को चुना। रविवार को वहां प्राथमिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ। पहले मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। दिन में ढाई बजे तक मरीजों के चेकअप और मुफ्त दवाएं बांटने का सिलसिला चला। डॉक्टरों की सलाह पर लोगों के खून की जांच की गई। पूर्व प्रधान सर्वेश्वर सिंह ने कहा किमंझा गांव की 80 प्रतिशत आबादी अनपढ़ है। एक- दो परिवारों को छोड़कर पूरा गांव अभावों में जी रहा है। यहां शिविर लगाकर अमर उजाला फाउंडेशन ने बहुत परोपकार किया।
विज्ञापन


इनका मिला सहयोग
शिविर में जिला अस्पताल के आई सर्जन डॉ. संजय कुमार, एसआर क्रिटिकल केयर हास्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या गंगवार, सरन अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप आर्या, सीएचसी क्यारा के डॉ. सुधांशु सक्सेना, डॉ. आरके वर्मा, फार्मासिस्ट कृपाल सिंह, तरुण और पूर्व प्रधान सर्वेश्वर सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं को नहीं लगे थे टीके
शिविर में दर्जन भर गर्भवती महिलाएं खुद को दिखाने पहुंची। इनमें एक भी महिला को टीके नहीं लगे थे जबकि एक महिला तो दस माह की गर्भवती है। डॉ. संध्या गंगवार ने इन महिलाओं का चेकअप करने के साथ क्यारा सीएचसी जाकर टीके लगवाने को कहा।

एक दर्जन ग्रामीण मोतियाबिंद के शिकार
मंझा गांव के एक दर्जन बुजुर्गों की आंखों में मोतियाबिंद है। डॉ. संजय कुमार ने इन सभी को फ्री आपरेशन के लिए जिला अस्पताल बुलाया है।

90 साल की द्रोपा पहुंची दवा लेने
करीब 90 वर्षीय द्रोपा को सर्दी, बुखार और आंखों में दिक्कत है। रविवार को वह अपने दो साल के नाती अर्पित के साथ दवा लेने कैंप में पहुंची।

दवा ने बहुत फायदा किया
सत्तर साल की बिटौली देवी ने बताया कि उन्हें पहले बहुत खांसी थी। पहले कैंप में दवा लेने पर खांसी ठीक हो गई। 65 वर्षीय जग्गो देवी की आंखोें में खुजली होती थी, जो कैंप में दवा लेने पर ठीक हो गई। शिविर में वह सर्दी और खांसी की दवा लेने पहुंची।  


आज मिलक मझारा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर

अमर उजाला फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सोमवार को भमोरा के मिलक मझारा गांव में लगेगा। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। ग्रामीण सुबह दस बजे पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed