फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health centers are struggling with a shortage of lab and X-ray technicians, leaving patients stranded.

Bareilly News: लैब और एक्सरे टेक्नीशियन की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य केंद्र, भटक रहे मरीज

Sat, 15 Nov 2025 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Health centers are struggling with a shortage of lab and X-ray technicians, leaving patients stranded.
बरेली। लैब और एक्सरे टेक्नीशियन की कमी बेहतर इलाज मुहैया कराने के दावों पर भारी पड़ रही है। एक-एक टेक्नीशियन पर दो केंद्रों की जिम्मेदारी है तो कहीं एक्सरे फिल्म ही नदारद है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीज जांच के लिए भटक रहे हैं। मजबूरन निजी केंद्रों पर उनको जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय, महिला अस्पताल, तीन सौ बेड अस्पताल समेत जिले के प्रसव केंद्र यानी फर्स्ट रेफरल यूनिट, सीएचसी पर एक्सरे जांच की सुविधा है, पर स्वीकृत पदों के सापेक्ष तैनाती नहीं होने से एक टेक्नीशियन दो-दो केंद्रों पर सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन की भी कमी है। दो केंद्र पर तैनाती की वजह से वह सप्ताह में तीन दिन एक और तीन दिन दूसरे केंद्र पर पहुंचते हैं। जबकि, अस्पताल में ओपीडी रोजाना होती है। टेक्नीशियन न होने से मरीजों को अगले दिन बुलाना पड़ता है। ‘’तकलीफ आज और जांच कल’’ की तर्ज पर चल रहे स्वास्थ्य विभाग के प्रति मरीज व तीमारदार आक्रोशित हैं। बताया जाता है कि कई मरीज स्वास्थ्य केंद्र से परामर्श के बाद जांच के लिए निजी केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य जांच के लिए भी करीब तीन सौ से पांच सौ रुपये खर्च कर रहे हैं। 300 बेड अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन से रोजाना 10-12 जांचें हो रही हैं, पर मरीजों को फिल्म नहीं मिल रही। टेक्नीशियन सदाकांत का कहना है कि यह समस्या प्रदेश स्तर से है। फर्म को प्रिंटर और फिल्म उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ पत्र भेज रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed