फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

जवाब के इंतजार में जिला प्रशासन, एमओआईसी बोले-हमारे पास नहीं आया कोई पत्र

Mon, 21 Sep 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। चाइना की पीपीई किट के मामले में एक ओर जिला प्रशासन एमओईसी का जवाब मिलने का इंतजार कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर एमओआईसी का कहना है कि उनसे किसी ने जबाब नहीं मांगा है। अगर जिला प्रशासन पत्र भेजता है, तो वह हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। वह तो मरीजों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाई है।
विज्ञापन

कोविड हॉस्पिटल आसरा आवास में तैनात कछला के एमओआईसी डॉ. महेश प्रताप सिंह ने एक दिन पहले वीडियो और फोटो भेजकर दावा किया था कि चिकित्सकों व आसरा आवास में तैनात कर्मचारियों को चाइना की पीपीई किट उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि चाहे जिला प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई ही क्यों करे लेकिन वह चाइना की पीपीई किट नहीं पहनेंगे। इस पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में डीएम कुमार प्रशांत ने कहा था कि जिले में उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से पीपीई किट आ रहीं हैं। वही किटें चिकित्सकों और अन्य कर्मचरियों को उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। एमओआईसी चाइना की किट मिलने की बात क्यों कह रहे हैं। इसके लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

इधर, इस संबंध में एमओआईसी डॉ. महेश प्रताप सिंह का कहना है कि उनसे कोई स्पष्टीकरण या जवाब नहीं मांगा गया है। जैसे सैनिक देश की सेवा कर रहे हैं, वैसे वह मरीजों की सेवा कर रहे हैं। अगर उन्हें कोई पत्र भेजा जाता है, तो वह हर जवाब देने को तैयार हैं। चाइना के सामान का पूरी तरह से बहिष्कार होना चाहिए। ये बात वह हमेशा कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे पास यूपीएमएससी (उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन) से पीपीई किट आ रही हैं और वही किट हमने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई हैं, हमने इस संबंध में एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा है लेकिन उन्होंने अभी तक कोई जबाब नहीं दिया है। जबाब आने पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कुमार प्रशांत, डीएम
आसरा आवास वाली खबर का वर्जन
आसरा आवास में भोजन की व्यवस्था लेकर कई व्यवस्थाएं हमने ठीक करा दी हैं। साफ-सफाई की शिकायतें हो सकती हैं। हम सोमवार को ही आसरा आवास का निरीक्षण करते हैं। वहां साफ सफाई कराई जाएगी। किसी को इसकी शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा।
कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed