फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

कुपोषित मोदीराम के चेहरे पर एनआरसी ने बिखेरी मुस्कान

Sun, 12 Jan 2020 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Health
तीन साल बाद बच्चे के अभिभावकों ने डॉक्टरों का जताया आभार
विज्ञापन

बरेली। तीन साल पहले एक अतिकुपोषित बच्चे मोदीराम को एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) पर भर्ती कराया गया था। आर्थिक तंगी के चलते गरीब परिवार इकलौते चिराग का इलाज कराने में असमर्थ थे। एनआरसी पर 15 दिनों तक इलाज के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो उसे डिस्चार्ज कर दिया। करीब तीन साल बाद बच्चे के जन्मदिन पर उसके अभिभावक एनआरसी पहुंचे और डॉक्टरों का तहेदिल से आभार जताया।

नवाबगंज में रंपुरा के रहने वाले लक्ष्मण ने बताया कि करीब तीन साल पहले महज डेढ़ माह की उम्र में उनका बेटा मोदीराम अतिकुपोषित कैटेगरी में दर्ज हुआ था। उसे स्वस्थ करने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर वह बच्चे को लेकर एनआरसी पहुंचे। बच्चे का इलाज शुरू हुआ और वजन भी बढ़ा। इसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बेटे को स्वस्थ करके एनआरसी ने उनके परिवार का चिराग जलाए रखा। इस वजह से वह तीन साल बाद बच्चे के जन्मदिन पर जिला अस्पताल पहुंचे। एनआरसी केंद्र की डायटीशियन रोजी जैदी का आभार जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed