{"_id":"5e0e458f8ebc3e87fb459f6f","slug":"health-bareilly-news-bly390346770","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी-पीएचसी ने एआरवी की मांगीं थीं 200 वाइल..मिलीं सिर्फ पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी-पीएचसी ने एआरवी की मांगीं थीं 200 वाइल..मिलीं सिर्फ पांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जिला अस्पताल में भीड़ उमड़ी तो सीएमएस ने भेजी वैक्सीन
बरेली। सरकारी अस्पतालों में दवाओं का एक महीने से टोटा है। लगातार डिमांड भेजी जा रही है, लेकिन शासन से दवाओं की आपूर्ति नहीं हो रही है। एंटी रैबीज वैक्सीन भी सीएचसी-पीएचसी पर एक महीने से खत्म है। सभी सीएचसी और पीएचसी ने वैक्सीन की दो-दो सो वाइल मांगी हैं, लेकिन जिला अस्पताल से उन्हें सिर्फ दो डोज वाली पांच-पांच वाइल ही मिली हैं।
सोमवार को जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए जिले भर से करीब दो सौ लोग पहुंचे। ओपीडी खत्म होने के दो घंटे बाद तक एआरवी के लिए लाइन लगी रही थी। एआरवी लगवाने आए लोगों में भोजीपुरा, भुता, शेरगढ़, मीरगंज और नवाबगंज क्षेत्र के ज्यादा थे। डॉक्टरों ने जब उनसे सीएचसी-पीएचसी पर जाने को कहा तो ग्रामीणों ने कहा कि वहां एक महीने से एआरवी नहीं है। सीएमएस डॉ. टीएस आर्या ने बताया कि उन्होंने सीएचसी-पीएचसी के लिए जिला अस्पताल के औषधि भंडार से पांच-पांच एआरवी वाइल भिजवा दी हैं। एक मिलीलीटर वाली इस वाइल से सिर्फ दो लोगों को ही वैक्सीन लग सकती है।
शासन से होनी है सप्लाई
सीएचसी-पीएचसी के लिए एआरवी की सप्लाई यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से होनी है। एक महीना पहले ही तीन हजार एआरवी की डिमांड लगाई जा चुकी है, लेकिन कॉरपोरेशन ने अभी तक एआरवी नहीं भेजी है, जबकि कुछ दवाएं बिना डिमांड किए ही भेजी जा रही हैं।