फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

जिला अस्पताल ने आजमनगर में छोड़ा सीवर का पानी, मोहल्ले वालों ने किया हंगामा

Fri, 27 Dec 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी और पैथोलॉजी लैब के बाहर भरा है सीवर का पानी
विज्ञापन

बरेली। जिला अस्पताल की सीवर लाइन पूरी तरह से खराब हो चुकी है। अस्पताल परिसर में रोजाना जलभराव की स्थिति रहती है। इससे मरीजों को दिक्कत होती है लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गुरुवार को अस्पताल कर्मियों ने पंपिंग सेट से अस्पताल परिसर में भरा पानी मोहल्ला आजमनगर में निकालना शुरू कर दिया तो मोहल्ले के लोग भड़क गए। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और पंपिंग सेट बंद करा दिया।

लोगों का कहना था कि जिला अस्पताल प्रशासन अपनी दिक्कत दूर करने के लिए दूसरों को मसीबत में डाल रहा है। अस्पताल परिसर में हर समय सीवर का गंदा पानी भरा रहता है। सीवर लाइन ठीक कराने के बजाए अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार सुबह परिसर में भरा पानी इंजन चलाकर पाइप से मोहल्ला आजमनगर में निकालना शुरू कर दिया। इस पर दुकानदारों और मोहल्ले के लोगों ने एतराज जताते हुए हंगामा किया। उन्होंने इंजन बंद करा दिया। इससे अस्पताल में जलभराव बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed