फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा निमोनिया, रोजाना भर्ती हो रहे 6-7 मरीज

Mon, 18 Nov 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। सर्दी बढ़ने के साथ ही बच्चे निमोनिया की चपेट में आने लगे हैं। रविवार को निमोनिया से पीड़ित छह बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती किए गए। वार्ड इंचार्ज संगीता ने बताया कि निमोनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना छह-सात मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कामेंद्र ने बताया कि बच्चों में खांसी-जुकाम के बाद निमोनिया का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। निमोनिया ज्यादातर बैैक्टीरिया, वायरस या फंगस के हमले से होता है। मौसम बदलने, सर्दी लगने, फेफ ड़ों पर चोट लगने के अलावा चिकन पॉक्स के बाद इसकी आशंका बढ़ जाती है। निमोनिया सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इसमें फेफड़ों में संक्रमण हो जाता है। आमतौर पर बुखार या जुकाम होने के बाद निमोनिया होता है और यह 10 से 12 दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार यह खतरनाक भी हो जाता है। निमोनिया का अटैक बच्चों पर ज्यादा होता है। अगर बच्चे का सर्दी-जुकाम ठीक नहीं हो रहा है तो बिना समय गंवाए चिकित्सक को दिखाएं। छाती का एक्सरे करवाएं, ताकि निमोनिया होने या न होने का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed