फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

खुले में फेंका जा रहा महिला अस्पताल का मेडिकल वेस्ट

Sat, 16 Nov 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। महिला अस्पताल से निकलने वाला मेडिकल वेस्ट अस्पताल परिसर के पीछे किचन के पास खुले में फेंका जा रहा है। यह आमजन के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। वहीं मवेशी भी उसमें मुंह डालते रहते हैं।
विज्ञापन

एक तरफ सरकार लोगों को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन साफ -सफ ाई में लगातार लापरवाही बरत रहा है। अस्पताल प्रबंधन भले ही कागजों में अस्पताल परिसर को साफ -सुथरा दिखाने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन यहां की वास्तविकता कुछ और ही है। लापरवाही का आलम यह है कि खतरनाक मेडिकल वेस्ट भी किचन के पास खुले में फेंका जा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। ज्यादा कचरा इकट्ठा हो जाता है तो उसे एसिड डालकर नष्ट कर दिया जाता है। इस बाबत सीएमएस डॉ. अलका शर्मा का कहना है कि खुले में मेडिकल वेस्ट नहीं फेंका जाता है। अस्पताल के पीछे किचन के पास कचरा डालने की उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वह इसे दिखवाएंगी।
विज्ञापन


हो सकती हैं हेपेटाइटिस बी जैसी बीमारियां
लोगों को भी रास्ते में पड़े मेडिकल कचरे से सावधान रहना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर पड़ा मेडिकल वेस्ट लोगों के लिए गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे हेपेटाइटिस बी, टाइफ ाइड जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून तो है लेकिन पालन नहीं
मेडिकल वेस्ट का सही ढंग से निष्पादन करने के लिए कानून तो बना है, लेकिन उसका पालन नहीं होता है। केंद्र सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और संचालन नियम, 1998 बनाया है। इसके अनुसार निजी और सरकारी अस्पतालों को इस तरह के चिकित्सीय जैविक कचरे को खुले में या सड़कों पर नहीं फेंकना चाहिए और न ही इस कचरे को नगर निगम के कचरे में मिलाना चाहिए, लेकिन यहां इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed