फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Head constable and man fight at illegal taxi stand video goes viral in Bareilly

Bareilly News: अवैध वसूली के हिसाब को लेकर हुई मारपीट, हेड कांस्टेबल निलंबित; देखिए लड़ाई का वीडियो

Sat, 05 Oct 2024 03:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 03:25 PM IST
सार

Bareilly News: भमोरा में शराब पीकर युवक से मारपीट करने वाले हेड कांस्टेबल अमित सिंह को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह और युवक मारपीट करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Head constable and man fight at illegal taxi stand video goes viral in Bareilly
सिपाही और युवक में हुई मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में अवैध टैक्सी स्टैंड पर वाहन चालकों से उगाही को लेकर देवचरा चौराहे पर तैनात हेड कांस्टेबल अमित कुमार व युवक के बीच मारपीट हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन


देवचरा चौराहे से बरेली व बदायूं व दातागंज को चलने वाले वाहनों से युवक हर महीने लाखों की उगाही करता है। इसको लेकर शुक्रवार दोपहर देवचरा चौराहे पर तैनात सिपाही व ठेकेदार के बीच अवैध वसूली के रुपयों के हिसाब को लेकर मारपीट हो गई, जिससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 
विज्ञापन


एसएचओ प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि हेड कांस्टेबल अमित कुमार शराब पीने का आदी है, जिसको लेकर युवक और सिपाही में मारपीट हुई है। एसएसपी के आदेश पर कार्रवाई की गई है। बताया गया कि सिपाही नशे की हालत में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed