{"_id":"681bcd9b19382952de0d23de","slug":"he-used-to-steal-mobiles-and-laptops-from-bareilly-and-sell-them-in-delhi-police-arrested-him-bareilly-news-c-4-lko1064-635078-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली से चोरी कर दिल्ली में बेचता था मोबाइल और लैपटाॅप, पुलिस ने धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली से चोरी कर दिल्ली में बेचता था मोबाइल और लैपटाॅप, पुलिस ने धरा
विज्ञापन
बरेली। शहर के घरों से मोबाइल, लैपटाॅप और कीमती सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के 11 मोबाइल और एक चाकू मिला है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह चोरी के मोबाइल, लैपटाॅप और कीमती सामान दिल्ली के चोर बाजार में बेचता था।
बारादरी थाने के मोहल्ला नवादा शेखान में रविवार रात यशपाल सिंह, बंटी और आकाश के घरों से मोबाइल और कीमती सामान चोरी हो गया था।
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस खुलासे में जुट गई। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद थाना बारादरी के ही सहसवानी टोला निवासी फैजान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी के 11 मोबाइल बरामद किए गए। इनमें 10 मोबाइल नवादा शेखान से चोरी किए गए थे। फैजान ने स्वीकार किया है कि वह इन मोबाइल को दिल्ली के चोर बाजार में बेचने जा रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद