{"_id":"5e5978638ebc3ec75e77015f","slug":"he-kept-screaming-my-daughter-is-this-but-the-crowd-beat-her-as-a-shock-bareilly-news-bly3977662157","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह चीखता रहा..मेरी बेटी है यह, पर भीड़ ने शोहदा समझकर पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वह चीखता रहा..मेरी बेटी है यह, पर भीड़ ने शोहदा समझकर पीट दिया
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाक के बाद दो साल से बेटी के साथ मायके में रह रही है पत्नी, थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
बरेली। पड़ोसी के बेटे को स्कूल लेने पहुंचे एक व्यक्ति को रास्ते में बेटी मिली तो उसे रोककर बात करने लगा। आसपास के लोगों ने उसे शोहदा समझ लिया और उस पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगे। लाख समझाने के बाद भी भीड़ उसे पीटने लगी। किसी तरह बचकर व्यक्ति इज्जतनगर थाने पहुंचा और मामले की तहरीर सौंपी।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति भोजीपुरा की एक निजी कंपनी में काम करता है। करीब दो साल पहले उसका पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद से पत्नी नौ वर्षीय बेटी के साथ अपने मायके में रह रही है। पत्नी एक निजी मेडिकल कॉलेज में वार्डन है। व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार को अवकाश पर होने की वजह से दोपहर के वक्त पड़ोसी के कहने पर उसके बेटे को डेलापीर चौराहे के पास एक स्कूल से लेने गए थे। लौटते वक्त उन्हें अपनी बेटी साइकिल से वहां से गुजरती दिखी तो उसे रोक लिया और बात करने लगे। बेटी की गर्दन पर दाने देखकर वह उससे तबीयत के बारे में पूछने लगे। आरोप है कि तभी सामने दुकान पर बैठा एक युवक उनके पास आया और छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज और हाथापाई करने लगा। उन्होंने कहा भी कि छात्रा उनकी बेटी है, लेकिन उसने एक न सुनी। शोर सुनकर आसपास के करीब 10-12 लोग इकट्ठा हो गए और उससे मारपीट करने लगे। मारपीट होते देख बेटी भी डरकर वहां से चली गई। वह किसी तरह खुद को बचाकर इज्जतनगर थाने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।